Pradesh Samwad
ज़रा हटके

100 साल पुरानी कब्र से निकल रहे थे ‘इंसान के बाल’, बंदे ने शेयर की डरावनी कहानी


कैलिफोर्निया के एक शख्स का दावा है कि उसने कब्रिस्तान में एक 100 साल पुरानी कब्र से ‘इंसानी बाल’ बाहर निकलते देखे। बंदे ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है। वीडियो को 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1 लाख 90 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कब्र से निकलते ‘इंसानी बाल’ देखकर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इस पर दुख जताया तो एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘बाल खींचो और अगर चिल्लाए तो भागो।’
क्या है पूरा मामला? : Joel Morrison ने Jam Press को बताया, ‘जब मैंने उसे देखा तो चौंक गया। मुझे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं जो देख रहा हूं वह सच है। हालांकि, जब 37 वर्षीय मॉरिसन ने कब्र के पास जाकर बालों का मुआयना किया, तो उन्हें इस बात पर यकीन हो गया कि वह सच में ‘इंसान के ही बाल’ हैं।
जब चलते हुए पड़ी कब्र पर नजर : यह सब तब हुआ जब Joel हाल ही में सैक्रामेंटो में सेंट जोसेफ कैथोलिक कब्रिस्तान गए थे। वह कब्रिस्तान में चल रहे थे कि अचानक उनकी नजर एक पुरानी सी कब्र से बाहर निकले हुए बालों पर पड़ी। वो चौंक गए और इस दृश्य को कैमरे में कैद कर उसका वीडियो ‘टिकटॉक’ पर शेयर कर दिया, जो जल्द ही वायरल हो गया।
पेड़ व जानवरों से पहुंचा नुकसान : मॉरिसन ने टिकटॉक पर इस क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं कब्रिस्तान में था और मैंने सही में कुछ बड़ा भयानक मंजर देखा। यहां एक कब्र है, जिसकी दरार से ‘इंसान के बाल’ निकल रहे हैं।’ Joel ने जब आसपास मौजूद दूसरी कब्रों को देखा तो यह पाया कि कब्रिस्तान में कई ग्रेवस्टोन पेड़ की जड़ों व जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचा है!
मृतक के परिवार के लिए लगा बुरा : वह आगे बताते हैं, ‘मैंने जो देखा, उसके बाद मुझे मृतक के परिवार के लिए बुरा लगने लगा। साथ ही, कब्रिस्तान के रख-रखाव की चिंता होने लगी। ऐसा लग रहा था कि शायद उनका किसी तरह से अपमान किया जा रहा है। खैर, अब मॉरिसन Coroner के दफ्तर में बालों का एक सेम्पल ले जाने की योजना बना रहे हैं ताकि इसका पता लगा सके कि ये बाल असल में इंसान के हैं या नहीं।

Related posts

महिला ने पति को बनाया ‘कुत्‍ता’, गले में चेन बांधकर स्‍टेशन पर घुमाया

Pradesh Samwad Team

पुजारी रोते हुए ‘लड्डू गोपाल’ को लेकर पहुंचा अस्पताल, नहलाते समय टूट गई थी मूर्ति की बांह

Pradesh Samwad Team

महिला रिपोर्टर को Live TV पर कार ने मारी टक्कर, फिर भी नहीं छोड़ी रिपोर्टिंग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment