Pradesh Samwad
ज़रा हटके

महिला ने पति को बनाया ‘कुत्‍ता’, गले में चेन बांधकर स्‍टेशन पर घुमाया

लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में एक महिला के अपने पति को ‘कुत्‍ता’ बनाकर ट्रेन स्‍टेशन पर घुमाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस महिला का नाम लौना काजकी और उसके पति का नाम आर्थर ओ उर्सो बताया जा रहा है। लौना ने अपने पति को कुत्‍ते की पोशाक पहनाई और उनके गले में पट्टा बांधकर उन्‍हें भीड़ से भरे स्‍टेशन पर ले गईं। इस कपल का दावा है कि इस तरह से कुत्‍ता बनकर सार्वजनिक स्‍थान पर जाने से सेक्‍स की इच्‍छा बढ़ती है।
इस कपड़े में जाकर कपल ने अपनी कामेच्‍छा को बढ़ाने का प्रयास किया। पूरा कपड़ा चमड़े का बना था और उसमें चेन भी लगी हुई थी। इस दौरान स्‍टेशन पर कपल ने फोटोशूट भी कराया। एक फोटो में पति आर्थर के गले में चेन से बना पट्टा बांधक उन्‍हें खींचती हुई दिख रही हैं। इस कपल की अजीबोगरीब हरकत को देखकर लोग आश्‍चर्य में आ गए। फोटो में दिख रहा है कि किस तरह से लोग उन्‍हें घूर रहे हैं।
‘कई लोगों ने हमें प्रताड़‍ित भी किया’ : ऑर्थर ने कहा, ‘लोग कास्‍ट्यूम को देखकर आश्‍चर्य में आ गए। कई लोगों ने हमें प्रताड़‍ित भी किया।’ इस कपल की कामेच्‍छा स्‍टेशन तक नहीं रुकी। वे अन्‍य सार्वजनिक स्‍थानों तक गए। इसमें बाजार और बेकरी शामिल हैं। एक तस्‍वीर में ऑर्थर सैंडल पहनाते हुए दिख रहे हैं। ऑर्थर ने दावा किया कि यह एक तरह से अलग तरह का रोमांच है। बता दें कि इससे पहले भी पति को कुत्‍ता बनाने की घटनाएं दुनिया के अन्‍य देशों में हो चुकी हैं।
कनाडा में एक अन्‍य महिला पर पुलिस ने जुर्माना लगाया था। इस महिला ने अपने पति को चेन से बांधा था और उन्‍हें सड़कों पर घुमाने ले गई थीं। महिला ने लोगों से कहा था कि वह अपने ‘कुत्‍ते’ को घुमाने निकली हैं। हालांकि पति को कुत्‍ता बनाकर घुमाने के विचार से सभी सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि कामेच्‍छा बढ़ाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं हैं।

Related posts

पुलिसवाले ने किया डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार, फिर खुद खाना देने पहुंचा

Pradesh Samwad Team

एक शिप से उड़कर दूसरे जहाज गया सैनिक, वीडियो देखकर भी नहीं होगा भरोसा

Pradesh Samwad Team

चीन के पहले सम्राट चिन शी हुआंग के 2200 साल पुराने मकबरे में क्या छिपा है?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment