Pradesh Samwad
खेल

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा पाकिस्तान तो इंग्लैंड के सामने होगी न्यूजीलैंड, जानें सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल


ग्रुप-1 की टॉपर इंग्लैंड टीम पहले सेमीफाइनल में 10 नवंबर को न्यूजीलैंड के साथ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम भिड़ेगी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप-2 की टॉपर पाकिस्तान टीम के बीच होगा।
पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के सुपर-12 के एक मुकाबले में स्कॉटलैंड पर जीत के साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का शेड्यूल तय हो गया है। ग्रुप-1 से इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जबकि ग्रुप-2 से पाकिस्तान ने पहले एंट्री ले ली थी। आज यानी रविवार को न्यूजीलैंड टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल एंट्री मारी और भारत का सफर खत्म कर दिया।
सेमीफाइनल के शेड्यूल की बात करें तो ग्रुप-1 की टॉपर इंग्लैंड टीम पहले सेमीफाइनल में 10 नवंबर को न्यूजीलैंड के साथ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम भिड़ेगी। यह वनडे वर्ल्ड कप-2019 की तरह ही होगा। वहां भी फाइनल मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जहां बाउंड्री काउंट के आधार पर इंग्लैंड ने बाजी मारी थी।
दूसरी ओर, टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप-2 की टॉपर पाकिस्तान टीम के बीच होगा। यह मुकाबला 11 नवंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला इन दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 14 नवंबर को दुबई में होगा।
यूं समझें….
पहला सेमीफाइनल: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, अबू धाबी
दूसरा सेमीफाइनल: पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, दुबई
फाइनल: दोनों सेमीफाइनल की विजेता के बीच भिड़ंत, 14 नंबवर, दुबई

Related posts

नार्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट फ़ॉर फिज़िकली चैलेंज्ड अब 24 से 26 जून तक खेला जाएगा

Pradesh Samwad Team

मप्र वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी की दो खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment