Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

अंदर धुआं, बाहर अफरा तफरी- तीन घंटे तक कमला नेहरू अस्पताल में भयावह मंजर


भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में लगी आग पर करीब तीन घंटे बाद काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान वहां भयावह हालात बने रहे। अंदर फंसे बच्चों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट करने की कोशिशों के बीच बाहर उनके परिजन परेशान रहे।
राजधानी भोपाल के सरकारी कमला नेहरू अस्पताल में करीब दो घंटे पहले लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर फंसे बच्चों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, हालांकि इस दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली सहित सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन करीब तीन घंटे तक अस्पताल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पीडियाट्रिक वॉर्ड में आग लगी थी जहां छोटे-छोटे बच्चे भर्ती थे। बाहर उनके परिजन मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। आक्रोशित परिजनों को संभालने में पुलिस और अधिकारियों को काफी मुश्किलें आईं।
कुछ परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद बच्चों को बचाया जा सकता था, लेकिन कर्मचारी खुद को बचाने में लग गए। बाद में जब बच्चों को बचाने की कोशिश शुरू हुई, तब तक आग गंभीर रूप ले चुका था और अंदर धुआं भर गया था। आग पर काबू पाने की पुष्टि होने के काफी देर बाद तक भी परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके चलते वे परेशान दिखे।
अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि उनकी पहली प्राथमिकता आग बुझाने और बच्चों को सुरक्षित बचाने पर है। इसके लिए दूसरे इलाकों से फायर ब्रिगेड और डॉक्टरों की टीमें बुलाई गईं। आग बुझने के बाद भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं थे क्योंकि अंदर धुआं भरा हुआ था।
इधर, अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजन परेशान होते रहे। कई महिलाओं को रोते हुए देखा गया। उन्हें भी इंतजार था कि अंदर का धुआं हटे तो कुछ जानकारी बाहर मिले।

Related posts

Des bonus qui font la différence : comment les tournois de casinos modernes ont sculpté les légendes du jeu

Comment les programmes de fidélité transforment les trajets en or : le succès des jeux de table mobiles pendant les fêtes

Stratégies d’acquisition gagnantes : quand les plateformes de jeu s’allient pour multiplier les jackpots à l’occasion de Pâques – analyse approfondie du marché post‑pandémique – impact macroéconomique et réglementaire – dynamique des fusions et acquisitions depuis 2020 – modèle d’achat complet versus prise minoritaire – joint‑ventures stratégiques et accords de licence – étude de cas française sur le rachat d’un développeur de slots – partenariat technologique entre fournisseurs RNG et opérateurs – rôle décisif du data‑analytics dans la personnalisation des offres pascales – augmentation mesurable du jackpot moyen pendant la période Easter – intégration accélérée des catalogues jeux variés – promotion croisée festive avec tournois à gros prix – engagement utilisateur renforcé grâce aux campagnes saisonnières – risques culturels et techniques liés aux intégrations – défis réglementaires spécifiques aux marchés européens francophones – gestion optimisée du portefeuille licences – protection du jackpot « signature » – prévisions sur les montants futurs après Pâques – émergence potentielle des jackpots communautaires multi‑plateformes grâce aux dernières acquisitions – recommandations concrètes pour investir en R&D et renforcer les alliances stratégiques

Leave a Comment