Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

महज 150 रुपये में बना देते थे फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो गिरफ्तार


मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य अहम सरकारी दस्तावेजों की फर्जी प्रतियां बनाने के आरोप में दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजय हिरे और प्रदीप लक्ष्मण के रूप में हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों आरोपियों की उम्र 21-21 साल है और वे मूलत: हरदा जिले के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया, “दोनों आरोपी इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से एक दुकान चला रहे हैं। वे इच्छुक ग्राहकों से महज 150-150 रुपये लेकर उनके नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र, जाति प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों की फर्जी प्रतियां बना देते थे।”
सोनी ने बताया कि आरोपियों की दुकान से कम्प्यूटर, हार्ड डिस्क, स्कैनर, प्रिंटर और चिकना कागज जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनके खिलाफ संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।

Related posts

Da zero a milionario: come una strategia di bonus ha trasformato un giocatore di Bitcoin in una leggenda del casinò online

Ako ovládať Chicken Road 2 a neprehliadnuť dôležité detaily v demo móde

FOR Eve Sir Thomas More Merriment … _ national Irish territory Register Free https://casinos-casoola.com

Leave a Comment