Pradesh Samwad
खेल

हेजलवुड के कहर के बाद फिंच और वार्नर ने तोड़ी श्रीलंका की कमर, 10 विकेट से जीता पहला T20

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 विकेट से जीतकर शानदार आगाज किया है। इस मुकाबले में जीत के बाद मेहमान टीम ने मेजबानों पर 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस मुकाबले में कंगारुओं के लिए जोश हेजलवुड ने पहले कमाल की गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 128 रनों पर रोका। इसके बाद डेविड वार्नर और कप्तान आरोन फिंच की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने बिना कोई विकेट खोए यह मैच जीत लिया।
हेजलवुड और स्टार्क के कहर में फंसे श्रीलंकाई : इस मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी थी। लेकिन 4.2 ओवर में 39 रन बनाने के बाद हेजलवुड ने गुनातिलका को 26 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद चरिथ असालंका (38) और पथुम निसंका (36) ने 61 रनों की शानदार साझेदारी की। 100 रन के स्कोर पर टीम को स्टार्क ने निसंका को क्लीन बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। इसके बाद 102 रन के कुल स्कोर पर असालंका भी रन आउट हो गए। फिर देखते ही देखते टीम का स्कोर 103 रन पर पांच विकेट हो गया। भनुका राजापक्षा और कप्तान दसुन शनाका अपना खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए और मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट किया। केन रिचर्डसन को भी एक सफलता मिली। श्रीलंका की टीम 19.3 ओवर में 128 पर ऑलआउट हो गई।
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान फिंच और उनके साथी ओपनर डेविड वार्नर ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने अर्धशतक लगाया और बिना कोई विकेट खोए टीम को 14 ओवर में जीत दिला दी। वार्नर 44 गेंदों में 70 और फिंच 40 गेंदों पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। हेजलवुड को शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार 8 जून को कोलंबो में ही खेला जाएगा।
श्रीलंका दौरे पर टी20 के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी कंगारू टीम : ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ इस दौरे पर टी20 सीरीज के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। टी20 सीरीज के तीन मुकाबले 7 जून से 11 जून के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद 14 से 24 जून तक दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच भी खेलेंगी। पहला टेस्ट 29 जून से 3 जुलाई तक गाले में होगा। फिर इसी मैदान पर 8 से 12 जुलाई तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Related posts

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 मध्यप्रदेश की मानसी सुधीर जूनियर महिला वर्ग में तीसरे नंबर पर 10 मीटर एयर रायफल महिला वर्ग के तीन मुकाबलों के फाइनल 30 नवंबर को

Pradesh Samwad Team

उदय चावला का ए.एस. ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की बदोलत प्लेफिट्ज़ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

अरेरा प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment