Pradesh Samwad
खेल

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता : जी आई ए की खिताबी जीत

स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कार्पोरेट ग्रुप में आज जी आई ए और समर्थ ड्यूराटेक भोपाल के मध्य फ़ाइनल मैच खेला गया ,जिसका पुरस्कार वितरण श्रीमान ध्रुव नारायण सिंह अध्यक्ष भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने श्री रजत मोहन वर्मा सचिव, श्री शांति कुमार जैन सहसचिव बी डी सी ए ,डॉक्टर सुशील सिंह ठाकुर ,श्री मुजीब ऊद्दिन ,श्री के जी शर्मा ,श्री अमिताभ वर्मा श्री योगेन्द्र व्यास ,अतुल खरे ,श्री अभिजीत सक्सेना ,अमित शुक्ला ,अर्जुन सिंह ,प्रवीण राजपूत , सुरेन्द्र सिंह एवं कई वरिष्ठ क्रिकेटरों की उपस्थिति मैं किया ,इस अवसर पर कई वरिष्ठ क्रिकेटर व दर्शक उपस्थित थे ।
आज टॉस जीतकर समर्थ ड्यूराटेक ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। समर्थ ड्यूरोटेक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें प्रत्यूष ने 41 और आर्यन ने 30 रन और वासू ने 13 रन बनाए । जी आई ए की तरफ से असीम ने 3 ऋषि ने 2 व राहुल ने 1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जी आई ए की टीम ने जरूरी रन 18.2 ओवरों मैं 123/4 रन बनाकर प्रतियोगिता को जीत लिया विकास ने 36 असीम ने 27 व शिवम् ने 10 रन बनाए ,समर्थ ड्यूराटेक की ओर से प्रत्युष चटर्जी ,वासू व विनोद पाल ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए

प्रतियोगिता मैं यह रहे सर्वश्रेष्ठ :
(1) मेन ऑफ द मैच फ़ाइनल :- असीम (जी आइ ए )
(2)सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ :- सचिन (फगीटो ),
(3)सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ :- असीम (जी आइ ए ),
(4) प्लेअर ऑफ़ द टूर्नामेंट :-प्रत्युष चटर्जी (समर्थ ड्यूराटेक)

Related posts

64वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप, नई दिल्ली, शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते रजत और कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे जो रूट, कप्तान बेन स्टोक्स ने किया कंफर्म

Pradesh Samwad Team

संचालनालय खेल और युवा कल्याण, म.प्र.तात्या टोपे राज्य खेल परिसर, 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment