Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में ब्रिगेडियर ने सौंपा एनसीसी ध्वज, कैडेटस ने ली शपथ


भोपाल- कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में एनसीसी केडेटस का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर संजय घोष, थल सेना ईकाई के कर्नल एसके बिजारणिया एवं नौ सेना ईकाई के कमांडर ओपी शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजय घोष ने एनसीसी कैडेटस को एनसीसी ध्वज प्रदान किया साथ ही कैडेटस को राष्ट्रीय अखंडता एवं निस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाई। एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान उच्च मापदंड रखने के साथ ही शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनके थापक ने कैडेटस को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया। एलएनसीटी विश्वविद्यालय के चांसलर जेएन चौकसे, सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने सभी एनसीसी के केडेटर्स को शुभकामना दी। लेफ्टिनेट पीयूष नेमा ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

हम तेज और आक्रामक हॉकी खेलना चाहते हैं : मुख्य कोच जेनेक शोपमैन

Pradesh Samwad Team

श्री बलवीर सिंह कुशवाह जी द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर दो केवल के-1 स्प्रिंट वोट पायनियर क्लब भोपाल के यासिर हसीब को प्रदान की गई।
व साथ ही साथ दो पैरा क्याक बोट पेरा खिलाड़ियों को प्रदान की गई।
इसके लिए इसके लिए हमारी संस्था उनकी सदैव आभारी रहेगी।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment