30.4 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता : समर्थ ड्यूरोटेक और भोपाल पुलिस ने अपने अपने मैच जीते*

स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता मैं :-
(1)आज का पहला मैच समर्थ ड्यूरोटेक और रिआन वाटर के मध्य खेला गया। समर्थ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए जिसमे सौरभ ने 58 धनंजय ने 52 और प्रत्यूष की आतिशी पारी 17 गेंद में 51 रनो का योगदान दिया। रिआन की तरफ से ऋषि अरोरा और दीपक ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रिआन वाटर की टीम 18 ओवर में 9 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। रिआन की तरफ से ऋषि ने 25 हृदेश ने 22 रन बनाए। समर्थ की तरफ से प्रत्यूष ने 4 मयंक ने 3 और विनोद ने 2 विकेट लिए। समर्थ ड्यूरोटेक ने यह मैच 68 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रत्यूष को मेन ऑफ द मैच चुना गया ।
(2)दूसरा मैच माखनलाल विश्वविद्यालय और भोपाल पुलिस के मध्य मैच खेला गया । माखनलाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 89 रह बनाए जिसमे गोपाल ने 19 और बलराज ने 10 रन बनाए । भोपाल पुलिस की तरफ से सुनील को 4 दीपक को 3 विकेट मिले। जवाब में भोपाल पुलिस ने जरूरी रन 7.3 ओवर में 2 विकेट खोकर बना लिए और यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। आकाश और लोकेंद्र को 1-1 विकेट मिले। दीपक पाटिल को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

मिशेल स्टार्क की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए बेन स्टोक्स, चेहरे पर साफ दिखी निराशा

Pradesh Samwad Team

राहुल बाथम और अरहम अकील मध्यप्रदेश रणजी टीम में शामिल

Pradesh Samwad Team

रणजी ट्रॉफी फाइनल : सरफराज शो के बाद मध्य प्रदेश का ठोस जवाब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment