Pradesh Samwad
खेल

9th इंटर कॉलेज कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट राउंड में गोविन्दपुरा ने जल विद्युत् को 4 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई

खेल संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित 9वा इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला मैच आर्किटेक्ट और एग्रीकेटर के बीच खेला गया जिसमें एग्रीकेटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए जिसमे ने अविनाश मार्को ने 22 गेंदों नाबाद में 35 एवं अन्नू ने 18 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया आर्किटेक्ट की ओर से विनय प्रकाश ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट अखिलेश,श्रेष्ठ ,मयंक एवं राकेश ने 1-1 विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आर्किटेक्ट की टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 131 रन ही बना सकी, जिसमे विनय प्रकाश ने 44 गेंद में नाबाद 29 एवं आयुष 11 गेंद में 26 रन का योगदान दिया। एग्रीकेटर की ओर से अखिलेश मार्को ने 1 ओवर में 1 रन देकर 2 एवं अविनाश मार्को ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए इस प्रकार एग्रीकेटर ने यह मुकाबला 45 रन से जीत लिया। इस मैच के मन ऑफ द मैच एग्रीकेटर के अविनाश मार्को रहे। दिन का दूसरा मुकाबला गोविन्दपुरा ओर जलविद्युत के बीच खेला गया जिसमे जलविद्युत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बनाए जिसमे विवेक परदेशी ने 20 गेंदों में 38 एवं राहुल ने 15 गेंदों में 18 एवं दर्पण ने 14 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया। गोविन्दपुरा की ओर से अर्पित गोयल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए एवं ऋषि लोया ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 सफलता अर्जित की बाद में बल्लेबाजी करने आई गोविन्दपुरा टीम ने निर्धारित लक्ष्य 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 171 बनाकर प्राप्त कर लिया, जिसमे विकास ने 34 गेंदों में 48, दुष्यंत ने 20 गेंदों में 32 रन एवं सत्यम ने 19 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया जलविद्युत की ओर से अविनाश ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 ध्यान निशेष एवं दर्पण ने 1-1 विकेट लिया इस प्रकार गोविन्दपुरा टीम ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया इस मैच में मैन ऑफ द मैच गोविन्दपुरा टीम के दुष्यंत रहे। कल खेले जाने वाले मैच – कॉलेज ग्रुप से पहला सेमी फाइनल मैच बीएसएसएस कॉलेज विरुद्ध सेक्ट कॉलेज, कॉलेज ग्रुप से दूसरा सेमी फाइनल मैच ओरिएण्टल कॉलेज विरुद्ध एलएनसीटी।

Related posts

पाकिस्तान ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : वी क्रिकेट अकादमी ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

विश्व में रजत जीतने वाली पहलवान शिवानी पवार का सम्मान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment