19.6 C
Madhya Pradesh
October 23, 2026
Pradesh Samwad
खेल

पाकिस्तान ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया


पाकिस्तान ने 24 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद फखर जमां और खुशदिल शाह की 34-34 रन की पारियों और पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी के दम पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरूआती मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 32 रन चाहिये थे। शादाब खान 10 गेंद में नाबाद 21 और मोहम्मद नवाज ने आठ गेंद में नाबाद 18 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए।
पाकिस्तान ने चार गेंद शेष रहते शादाब के छक्के के साथ छह विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सधी हुई शुरूआत की लेकिन तीसरे ओवर में मुस्ताफिजूर रहमान (26 रन पर एक विकेट) ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (11) को बोल्ड कर दिया। अगले ओवर में तस्कीन अहमद (31 रन पर दो विकेट) ने कप्तान बाबर आजम (07) का चलता किया। हैदर अली और शोएब मलिक खाता खोले बगैर आउट हो गये, जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर चार विकेट पर 24 रन था।
इसके बाद फखर और खुशदिल ने संभल कर खेलते हुए, टीम की जीत की नींव रखी। इससे पहले बांग्लादेश को भी खराब शुरुआत मिली थी। टी20 विश्व कप में लगातार छह हार का सामना करने वाली यह टीम सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच तेज गेंदबाज हसन अली (23 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बांग्लादेश की शुरुआती भी खराब रही थी। टीम ने नौ ओवर में 40 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। अफीफ हुसैन ने टीम के सर्वाधिक 36 जबकि मेहदी हसन ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। श्रृंखला का दूसरा मुकाबला शनिवार को है।

Related posts

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड में फाइनल में पहुंचने की जंग, कौन किसपर भारी

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : रेलवे युथ रेड ने अंकुर अकादमी को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

छात्रों ने की निडर पत्रकारिता, पत्रकार वार्ता के दौरान बाल पत्रकारों ने किए सवाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment