Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

स्किनकेयर रूटीन में आज ही शामिल करें ये हर्बल प्रोडक्ट्स


महंगे प्रोडक्ट्स को कई ऐसे केमिकल्स से बनाया जाता है, जो स्किन के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं. वहीं आप हर्बल प्रोडक्ट्स को अपनी किट का हिस्सा बना सकते हैं. खास बात है कि इनमें प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं और यहीं वजह इन्हें बाकी प्रोडक्ट्स से अलग बनाती है.
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी होता है. स्किन बॉडी का एक नाजुक हिस्सा होती है. वहीं ज्यादातर लोग स्किन की केयर के लिए मार्केट में मौजूद महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप ये सच मानते हैं कि ये प्रोडक्ट्स स्किन के लिए फायदेमंद हैं, तो आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं. इन महंगे प्रोडक्ट्स को कई ऐसे केमिकल्स से बनाया जाता है, जो स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं.
ये आपको कुछ समय के लिए अच्छे रिजल्ट दे सकते हैं, लेकिन इनसे स्किन को बाद में नुकसान का सामना करना पड़ता है. इसके बजाय आप हर्बल प्रोडक्ट्स को अपनी किट का हिस्सा बना सकते हैं. खास बात है कि इनमें प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं और यहीं वजह इन्हें बाकी प्रोडक्ट्स से अलग बनाती है.
हर्बल लिप बाम : सर्दी में होंठों के फटने और उनमें घाव बन जाने की समस्या आम होती है. ऐसे में मार्केट में मौजूद तरह-तरह के लिप बाम लोग यूज करने लगते हैं और ये राहत तो देंगे, लेकिन नुकसान भी पहुंचाते हैं. इनके बजाय हर्बल लिप बाम की मदद लें. इनसे होंठ सॉफ्ट रहेंगे और हेल्दी भी बनेंगे.
हर्बल शैंपू : सर्दी में ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण बालों में डैंड्रफ होने लगता है. इतना ही नहीं इस दौरान बालों से जुड़ी कई अन्य परेशानियां भी आपको तंग करती हैं. केमिकल से बने प्रोडक्ट्स बालों के झड़ने का भी कारण बन सकते हैं. ऐसे में हर्बल शैंपू का रुख करें, क्योंकि इनमें एलोवेरा और नीम जैसे प्राकृतिक चीजों के गुण मौजूद होते हैं.
हर्बल बॉडी लोशन : हर्बल बॉडी लोशन स्किन को सॉफ्ट तो रखता है साथ ही उसे लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में भी कारगर होता है. जान लें कि केमिकल से बने बॉडी लोशन स्किन के लिए अच्छे नहीं होते, चाहे वो कितने ही महंगे क्यों न हो? हर्बल बॉडी लोशन को किट का हिस्सा बनाएं और स्किन के रूखेपन और इचिंग की प्रॉब्लम को दूर करें.
हर्बल फेस वॉश : केमिकल से बने फेस वॉश अगर स्किन को सूट नहीं करते हैं तो इससे चेहरे पर पिंपल, एक्ने व अन्य परेशानियां बन जाती है. इसलिए हर्बल फेस वॉश को रूटीन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इनके चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते.
हर्बल ऑयल : सर्दी का मौसम जारी है और इसमें बालों की ड्राईनेस, डलनेस दूर करने के लिए हफ्ते में दो बार ऑयल मसाज जरूर करनी चाहिए. आपको कई तरह के हर्बल ऑयल मिलेंगे जो उन्हें हेल्दी और सुंदर बनाने में कारगर हैं. इन्हें आज ही अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं.

Related posts

किडनी खराब कर देंगी आपकी ये आदतें, आज से ही लें सुधार

Pradesh Samwad Team

ये हैं 4 मुख्य कारण : अपने से कम उम्र की महिलाओं की तरफ क्यों खींचे चले जाते हैं पुरुष

Pradesh Samwad Team

पति के सामने भूलकर भी नहीं करनी चाहिए यह 4 बातें, शादीशुदा जिंदगी में आ सकती है खटास

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment