34.7 C
Madhya Pradesh
June 13, 2026
Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

किडनी खराब कर देंगी आपकी ये आदतें, आज से ही लें सुधार


हमारे शरीर में किडनी टॉक्सिन और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके साथ ही शरीर में पानी, नमक और मिनरल्स को बैलेंस करने का काम करती है। एक्सपर्ट अनुसार, मसल, टिशू, नर्व्स के सही बैलेंस के कारण शरीर सही से काम करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजाना की कुछ खराब आदतें किडनी पर गलत प्रभाव डालती है। इसके कारण किडनी सही से काम नहीं कर पाती है। इसके अलावा समस्या बढ़ जाने पर किडनी डैमेज या फेलियर होने का खतरा बढ़ सकता है।
चलिए आज हम आपको हेल्दी किडनी के लिए कुछ ऐसी बुरी आदतें बताते हैं जिसे जल्द से जल्द छोड़ देने में ही भलाई है।
पेनकिलर्स का अधिक सेवन : शरीर में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए लोग पेनकिलर्स का सेवन करते हैं। मगर इसे अधिक खाने से किडनी डैमेज हो सकती है। खासतौर पर पहले से किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को उन्हें यह परेशानी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन कम ही करना चाहिए।
प्रोसेस्ड फूड : प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम और फॉसफोरस अधिक होता है। इसके कारण किडनी डैमेज हो सकती है। इससे किडनी के साथ हड्डियों संबंधी बीमारियों भी होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप प्रोसेस्ड फूड को कम मात्रा में ही खाएं।
सही मात्रा में पानी ना पीना : सही मात्रा में पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन और अतिरिक्त सोडियम बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी स्टोन यानि पथरी होने का खतरा भी कई गुणा कम रहता है। ऐसे में किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करीब 4 से 5 लीटर पानी का सेवन करें।
नमक अधिक खाना : नमक का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होने लगती है। इसके कारण किडनी संबंधी परेशानियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉक्टर नमक की जगह अन्य मसालों का सेवन करने की सलाह देते हैं।
अधिक चीनी का सेवन : भारी मात्रा में चीनी का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। इस बढ़े हुए वजन से डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक होता है। इन दोनों बीमारियों के कारण किडनी डैमेज हो सकती है। इसलिए डेली डाइट में चीनी का कम ही सेवन करें।
एक स्थान पर घंटे बैठे रहना : कई लोगों के काम कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर होते हैं। ऐसे में वे घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने के किडनी से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसी खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी डैमेज हो सकती है। ऐसे में अपने काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर ब्रेक लेकर वॉक करें। इसके अलावा ब्लड प्रेशर व मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए रोजाना योगा व एक्सरसाइज करें। इससे किडनी व शरीर के बाकी अंग हेल्दी रहेंगे.

Related posts

क्यों अरेंज मैरिज से ज्यादा टूटती हैं लव मैरिज

Pradesh Samwad Team

समय रहते जान लें वरना होगा पछतावा, आपके रिलेशनशिप को खत्म कर रहे हैं ये तीन शब्द

Pradesh Samwad Team

आपकी बातों को इग्‍नोर करता है बच्‍चा, तो इन ट्रिक्‍स से डालें उसमें सुनने की आदत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment