Pradesh Samwad
ज़रा हटके

इस देश में मिली हाथों से चलने वाली दुर्लभ मछली, गुलाबी रंग को देख वैज्ञानिक हैरान


आस्ट्रेलिया में 22 साल बाद लुप्तप्राय दुर्लभ गुलाबी मछली मिली है। इस मछली की खासीयत यह है कि यह अपने हाथों (फिन्स) के सहारे चलती है। इसलिए इसे वाकिंग हैंडफिश भी कहा जाता है। यह तस्मानियन तट के पास के मिली है।
इससे पहले 1999 में इसे तस्मानिया में ही एक गोताखोर ने देखा था। यह मछली इतनी दुर्लभ है कि अब तक इतिहास में सिर्फ चार बार ही यह देखी गई है। शोधकर्ता इसे लुप्त मानने लगे थे मगर इसके एक बार फिर दिखने से वे खुश हैं। तस्मानिया यूनिवर्सिटी के मरीन बायोलॉजिस्ट नेविल बारेट के अनुसार यह खोज बहुत ही उत्सावर्धक है। नाम के अनुसार इस मछली के फिन्स कुछ बड़े हैं और हाथों जैसे लगते हैं, तैरने के अलावा यह इनके सहारे सतह पर चलती भी है। इसका आकार 15 सेमी है।
उथले पानी से गहरे में गई : आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं का कहना है कि गहराई में गोताखोरों के साथ उतारे गए कैमरे ने इसे रिकार्ड किया है। यह रिकार्डिंग बता रही है कि यह मछली अब उथले पानी से 150 मीटर गहराई में चली गई है।

Related posts

इस घोड़ी के हैं अपनी मालकिन जैसे बाल, दोनों लगती हैं जुड़वा

Pradesh Samwad Team

कूड़े में फेंका 15 करोड़ रुपए का ‘बेकार’ चमकता पत्थर, जांच में निकला 34 कैरेट का दुर्लभ हीरा

Pradesh Samwad Team

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment