38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सचिन को रेस्टोरैंट खाना खाते आई शेन वॉर्न की याद


ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न को दुनिया छोड़े तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी वह क्रिकेट दिग्गजों के जहन में जिंदा है। इसी क्रम में सचिन तेंदुलकर ने शेन वार्न से संबंधी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सचिन ने इंस्टाग्राम पोस्ट डालकर लंदन के एक रेस्टोरेंट में शेन के साथ खाना खाने के समय को याद किया। उन्होंने अपनी फोटो शेयर कर लिखा- जब मैं इस रेस्टोरेंट में खाना खाने बैठा तो वॉर्न की याद आ गई। मैं और वॉर्न जब भी इंग्लैंड में होते थे तो इसी रेस्टोरेंट के रुका करते थे।
बता दें कि इसी साल मार्च की शुरुआत में शेन वॉर्न के अचानक निधन की खबर सामने आई थी। वॉर्न थाईलैंड में अपने घर में मृत पाए गए थे। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। उन्हें वहां बेसुध पाया गया। वॉर्न को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वार्न क्रिकेट जगत में बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा विकेट ली हैं। ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज हैं। वॉर्न ने टेस्ट में 708 तो वनडे में 293 विकेट ली हैं। वार्न ने 2007 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

Related posts

देश का खेल के प्रति नजरिया बदला- राज्यपाल श्री पटेल खेलों को प्रोत्साहन देना सरकार और समाज की जिम्मेदारी स्व. संजीव कुमार सिंह स्मृति कयाकिंग केनोइंग प्रतियोगिता संपन्न

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
रूपेश राय बने मेन ऑफ द मैच दैनिक भास्कर फाइनल में

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022: सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने सहगल क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment