Pradesh Samwad
खेल

विराट कोहली पर शाहिद अफरीदी का तीखा हमला- आराम कर रहे हो या टाइम पास


विराट कोहली को बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज से आराम दिया है। विराट इससे पहले भी कई प्रमुख सीरीज से आराम ले चुके हैं। इन्हीं बातों को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट के समर्पण पर सवाल उठाते हुए तीखे सवाल किए हैं। आईपीएल 2022 में विराट का प्रदर्शन औसत रहा था। इसके बाद उन्हें आगामी सीरीज से आराम दे दिया गया। उनकी प्रतिबद्धता पर पाकिस्तान के एक शो पर सवाल उठे तो अफरीदी ने इसके तल्ख लहजे में जवाब दिए।
अफरीदी ने समा टीवी पर कहा कि क्रिकेट में रवैया सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं सबसे ज्यादा उसी के बारे में बात करता हूं। क्या आपका क्रिकेट के प्रति रवैया है या नहीं? कोहली, अपने करियर में पहले, दुनिया में नंबर 1 बल्लेबाज बनना चाहते थे … क्या वह है अभी भी उसी प्रेरणा के साथ क्रिकेट खेल रहा है? यह बड़ा सवाल है। उसके पास क्लास है। लेकिन क्या वह वास्तव में फिर से नंबर 1 बनना चाहता है? या क्या उसे लगता है कि उसने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है। अब बस आराम करें और समय बिताएं? यह सब रवैये के बारे में है।
बता दें कि आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दो महीने के लंबे समय में विराट ने दो अर्धशतकों के साथ 341 रन बनाए। कोहली अभी इंगलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही वह टीम साथियों के साथ इंगलैंड के लिए रवाना भी हो जाएंगे। आईपीएल में उनकी नपीतुली परफार्मेंस के बाद कई क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

Related posts

ओपीएस फाइटर्स ने जीता खिताबी मुकाबला चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

वीरेंद्र कुमार चौधरी ने जीता मध्य प्रदेश के लिए रजत पदक

Pradesh Samwad Team

FICA President: भारत में जन्मीं लिसा स्टालेकर बनीं फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment