Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वृद्ध तेंदुए की मौत


मध्य प्रदेश के भोपाल शहर स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 19 साल के एक तेंदुए की मौत हो गई।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के पशुचिकित्सक डॉ अतुल गुप्ता ने सोमवार को बताया कि बेनी नाम का यह वृद्ध तेंदुआ कुछ समय से बीमार था, उसने पिछले दो दिन से भोजन खाना बंद कर दिया था और रविवार को उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि इस तेंदुए को राज्य के सीहोर जिले के रेहती से वर्ष 2016 में बचाकर लाया गया था।
गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि तेंदुए की मौत वृद्धवस्था से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुई है।

Related posts

Comment les programmes de fidélité transforment les gagnants de tournois en champions du casino

Comment profiter des bonus sans dépôt ? Guide pratique pour transformer de l’argent gratuit en gains réels sur les meilleurs casinos en ligne

मप्र उपचुनाव: भाजपा ने खंडवा लोकसभा, दो विधानसभा सीटें जीतीं, कांग्रेस रैगांव सीट पर विजयी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment