Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मप्र उपचुनाव: भाजपा ने खंडवा लोकसभा, दो विधानसभा सीटें जीतीं, कांग्रेस रैगांव सीट पर विजयी


मध्य प्रदेश में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने खंडवा लोकसभा एवं दो विधानसभा सीटें जोबट एवं पृथ्वीपुर जीती हैं, जबकि कांग्रेस रैगांव विधानसभा सीट पर विजयी रही।
इस जीत के साथ सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी खंडवा लोकसभा सीट बरकरार रखी जबकि जोबट (एसटी) एवं पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से छीन ली हैं। वहीं, कांग्रेस ने रैगांव (एससी) विधानसभा सीट भाजपा से छीनी है। इस प्रकार, भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी विधानसभा सीटें बरकरार रखने में कामयाब नहीं रहे।
आधी रात को सीएम की शपथ, पटवारी बने डेप्युटी कलेक्टर, साल भर तक स्टेशन पर फाइलें… एमपी के स्थापना दिवस पर अनसुने किस्से
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार राजनारायण सिंह पूर्णी को 82,140 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने कहा कि पाटिल को 6,32,455 मत मिले जबकि पूर्णी ने 5,50,315 मत हासिल किये।
भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है। हालांकि, जीत का अंतर पिछले लोकसभा चुनाव से काफी कम हो गया है। वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान ने इस सीट को 2,73,343 मतों से जीता था, जिनके निधन के चलते खंडवा सीट पर उपचुनाव हुआ है। इस प्रकार पाटिल ने चौहान के मुकाबले 1,91,203 कम मतों से यह जीत हासिल की है।
खंडवा लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है और नंदकुमार सिंह चौहान इस सीट से छह बार सांसद रहे। वह वर्ष 1996, 1998, 1999, 2004, 2014 एवं 2019 में इस सीट से सांसद रहे और निमाड़ क्षेत्र के भाजपा के जाने माने नेता थे।
इस सीट पर भाजपा ने दिवंगत सांसद चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान को टिकट देने से इंकार करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा था।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी सुलोचना रावत ने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल को 6,104 मतों के अंतर से हराया। रावत को 68,949 जबकि पटेल को 62,845 वोट मिले। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है। रावत हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं। वह दो बार कांग्रेस की टिकट पर 1998 एवं 2008 में भी इस सीट से विधायक रह चुकी हैं। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से यहां उपचुनाव करना पड़ा।
पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार शिशुपाल यादव ने कांग्रेस के उम्मीदवार नितेंद्र सिंह राठौर को 15,687 मतों के अंतर से हराया। यादव को 82,673 मत मिले जबकि राठौर 66,986 मत हासिल कर सके। यादव हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर के निधन के कारण ये सीट रिक्त हुई थी।
कांग्रेस ने ब्रजेंद्र के पुत्र नितेंद्र को यहां से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह कांग्रेस की इस सीट को बरकरार रखने में नाकामयाब रहे।
वहीं, सतना जिले के रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रतिमा बागरी को 12,290 मतों के अंतर से हराया है। वर्मा को 72,989 जबकि बागरी को 60,699 वोट मिले। भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के कारण यहां उपचुनाव करना पड़ा। भाजपा ने जुगल किशोर बागरी की बहू प्रतिमा को अपना उम्मीदवार बनाया था।
इन परिणामों पर खुशी जताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘ये नतीजे उत्साहजनक, संतोषजनक एवं ऐतिहासिक हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा की यह विजय चमत्कारी है। विशेषकर पृथ्वीपुर व जोबट विधानसभा, यह दोनों विधानसभा सीटें कांग्रेस का गढ़ रही हैं। जनजातीय भाइयों-बहनों की जिंदगी बदलने के लिए हमारी सरकार ने जो काम किया, यह विजय उसी विश्वास का प्रकटीकरण है। इस अप्रतिम स्नेह के लिए आभार।’’
वहीं, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘हम जनादेश का सम्मान करते हैं, उसे स्वीकार करते हैं। इन परिणामों की हम समीक्षा करेंगे, मंथन- चिंतन करेंगे। इन चुनावों में हमारा मुकाबला भाजपा के साथ- साथ उसके धनबल, प्रशासन के दुरुपयोग, सरकारी मशीनरी एवं गुंडागर्दी से भी था।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम शुरू से ही यह कह रहे थे कि भाजपा इन चुनावों में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है। आचार संहिता व नियमों का जमकर मजाक उड़ाया गया। खूब पैसा, शराब व अन्य सामग्रियां बांटी गयी। कांग्रेस के लोगों को जमकर प्रताड़ित किया गया।’’

Related posts

The Importance of Indemnity Clauses in Contracts: A Deep Dive

Pagamenti anonimi nel futuro del gioco d’azzardo online: come Paysafecard sta ridefinendo la sicurezza e la libertà dei giocatori, l’ascesa delle criptovalute privacy‑first che sfidano le tradizionali norme KYC, le nuove direttive europee PSD2 che spingono verso una trasparenza controllata ma rispettosa della privacy, le innovazioni tecnologiche basate su Zero‑Knowledge Proofs e tokenizzazione dinamica che promettono transazioni invisibili ai terzi ma verificabili dal sistema, il ruolo cruciale dei casinò non AAMS nell’offrire giochi senza AAMS con bonus aggressivi senza sacrificare la protezione del cliente, le prospettive di partnership tra operatori di gaming e fornitori di identità digitale decentralizzata per creare un ecosistema di pagamento completamente anonimo entro il prossimo decennio, considerando inoltre l’impatto delle soluzioni open‑source emergenti sulla standardizzazione dei wallet prepagati “privacy‑by‑design”, l’aumento delle collaborazioni fra provider FinTech europei ed esperti di crittografia avanzata capaci di garantire auditability senza rivelare identità reali​

Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir

Leave a Comment