Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलेंगे PM नरेंद्र मोदी, ‘बनेगा दुश्मन से मिलकर लड़ने का प्लान’, चीन टिकाए रहेगा निगाहें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर, शुक्रवार को वाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। सोमवार को जारी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम में इस आशय की जानकारी दी गई है। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को होने वाली पहली बैठक के संबंध में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।’
पिछले बार ‘हाउडी मोदी’ के लिए आए थे PM : डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार डिजिटल माध्यमों से बातचीत हुई है। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2019 में अमेरिका यात्रा पर आए थे। उस दौरान उन्होंने और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन में हाउडी-मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था।
क्वॉड नेताओं का शिखर सम्मेलन : वाइट हाउस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में कहा कि बाइडन जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार बाद, 24 सितंबर, शुक्रवार को ही बाइडन प्रधानमंत्री मोदी, सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ वाइट हाउस में पहली बार व्यक्तिगत रूप से QUAD नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। जाहिर है इस मुलाकात पर चीन की निगाहें टिकी रहेंगी।
6 महीने में पहली विदेश यात्रा : पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चारों नेता इस साल 12 मार्च को अपने पहले डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मोदी की अमेरिका यात्रा लगभग छह महीनों में उनकी पहली विदेश यात्रा होगी जबकि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद वह दूसरी बार किसी देश की यात्रा आएंगे। इससे पहले मार्च में मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा की थी।

Related posts

सऊदी अरब ने लाखों भारतीयों को दी बड़ी राहत, बिना क्वारंटाइन के सीधे प्रवेश की अनुमति दी

Pradesh Samwad Team

PoK में जबरन चुनाव के बाद बिगड़े कोरोना के हालात, इमरान के मंत्री ने बताया ‘सुपर स्प्रेडर इवेंट’

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण कोरिया ने 68 करोड़ डॉलर के रक्षा सौदे पर किए हस्ताक्षर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment