Pradesh Samwad
खेलविडियो

लगातार दूसरे मैच में नर्वस 90’s का शिकार हुए वार्नर, पर जीत लिया सबका दिल


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड के ओवल मैदान में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज इस मैच में भी शतक बनाने से चूक गए और लगातार दूसरी बार इस सीरीज में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ब्रिसबेन गाबा में डेविड वार्नर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे मगर वह 94 रन पर आउट हो गए। उसके बाद अब एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में वह 95 रन पर आउट हो गए। वह लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए। शतक ना बना पाने से वार्नर काफी निराश दिखे। पर पवेलियन जाते वक्त वार्नर ने सभी दर्शकों को दिल जीत लिया।
दरअसल जब वार्नर आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तब उन्होंने मैदान में एक बच्चे को अपने ग्लव्स दे दिए। इससे वह बच्चा काफी खुश हो गया। इसकी वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
गौर हो कि एशेज सीरीज के डे-नाईट टेस्ट मैच में पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वार्नर और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। शतक के करीब पहुंचे वार्नर को बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। वार्नर ने 167 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके लगाए।

Related posts

जबलपुर संभाग : बालक वर्ग ‘U’, 23 वर्षीय तीन दिवसीय सलेक्शन क्रिकेट मैच आयोजित

Pradesh Samwad Team

महिला आईपीएल के पहले मैच में सुपरनोवाज ने डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को रौंदा

Pradesh Samwad Team

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग अंडर 23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment