Pradesh Samwad
मनोरंजन

बीच किनारे क्लो ब्रिज और एडम डेविन ने रचाई शादी, व्हाइट गाउन में BRIDE ने लूटी महफिल


हॉलीवुड एक्ट्रेस क्लो ब्रिज और एक्टर एडम डेविन शादी के बंधन में बंधन गए हैं। दोनों ने 10 सितंबर 2021 को लॉस काबोस के एक प्राइवेट बीच पर शादी रचाई थी। हाल ही में कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में क्लो ब्रिज व्हाइट गाउन में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं एडम डेविन ब्लैक पैंट कोट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक बीच पर दिखाई दे रहे हैं।
पीछे बीच का नजारा देखने लायक है। कपल ने इस बीच पर शादी की है। इसके बाद क्लो और एडम एक-दूसरे को लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।
बता दें क्लो और एडम 2015 में horror-comedy The Final Girls में काम करते हुए पहली बार मिले थे। दोनों ने अक्तूबर 2019 में सगाई कर ली थी और इस साल कपल शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया।

Related posts

माता अमृतानंदमयी के साथ पोज देती नजर आई डेमी मूर की बेटियां

Pradesh Samwad Team

भाग्‍यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने शेयर कीं ‘खतरनाक’ तस्‍वीरें, रणवीर सिंह बोले- खतम!

Pradesh Samwad Team

विल स्मिथ ने अकैडमी से दिया इस्‍तीफा, एक बार फिर मांगी क्रिस से माफी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment