Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग अंडर 23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग ‘अंडर 23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता- 2022-23 में जबलपुर ‌’ए ने टास जीतकर पहले दिन का खेल खत्म होने पर‌ अपनी पहली पारी में 90 ओवरों में 07 विकेट खोकर 380 रन बनाए, कप्तान निखिल सिंह ने शानदार शतकीय 126 रनों की पारी में 140 गेंद खेली तथा 20 चौंक वह 02 छक्के लगाए, निखिल सिंह व गीत ढींगरा ने चौथे विकेट की साझेदारी में 187 रन जोड़े, गीत ढींगरा ने 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेल कर 206 गेंदों का सामना कर 15 चौके लगाए। अराध्य ने 54 रनों की पारी खेली, जयंत अवस्थी ने नाबाद 29 रन बनाए,। कटनी जिले से अंकित, संकल्प, देवांश वह कौतुक ने 1-1-1-1 विकेट लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर‌ कटनी जिले ने अपनी दूसरी पारी में 02 विकेट खोकर 13 रन बनाए राहुल विश्वकर्मा 07 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबलपुर ‌ए से अमित व अभिषेक को 1-1 विकेट मिला। कल दूसरे दिन का खेल प्रातः 9 बजे से खेला जाएगा।

Related posts

युवा दिवस पर प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल राष्ट्रीय युवा उत्सव उद्घाटन समारोह से जुडे़ प्रदेश भर के युवा
प्रदेश के समस्त जिलों में जिला स्तर पर मल्लखम्ब, योग एवं अन्य कार्यक्रम

Pradesh Samwad Team

माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी, अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज जीता तो लैंगर छोड़ देंगे पद

Pradesh Samwad Team

विवाह के बंधन में बंधी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment