Pradesh Samwad
खेल

रायसेन की सोनिया कुमरे भारत सरकार की टॉप्स योजना के प्रशिक्षण एंव चयन हेतु चयनित ।


रायसेन । हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की सोनिया कुमरे को भारत सरकार की टॉप्स योजना अन्तर्गत नेशनल सेंटर ऑफ एकसीलेंश में प्रशिक्षण व ट्रायल हेतु चयन किया गया है ।
नेशनल सेंटर फ़ॉर एकसीलेंश बेंगलूरू में दिनांक 17 से 29 जनवरी 2022 तक प्रशिक्षण उसके उपरांत चयन किया जायेगा ।
टॉप्स योजना में देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाकर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर ओलम्पिक व एशियन गेम्स के लिए तैयार किया जाता है ।
मध्यप्रदेश से 10 खिलाड़ियों को इस प्रशिक्षण/ चयन के लिए चयनित किया गया है ।
कु. सोनिया का चयन जूनियर राष्ट्रीय हाँकी चैम्पियनशिप झारखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है ।कु. सोनिया वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षणरत् है ।
कुमारी सोनिया के चयन होने पर जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल एंव ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने सोनिया व उनके प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए शिविर में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

Related posts

आखिरी गेंद पर छक्का चाहिए और क्या खूब कर दिखाया… रोहित शर्मा ने की F1 चैंपियन मैक्स वेरस्टाप्पेन की तारीफ

Pradesh Samwad Team

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हराया, सीजन-15 दर्ज की दूसरी जीत

Pradesh Samwad Team

बेतवाँचल ट्रॉफी : विवादित मैच में कनारा क्लब विदिशा को विजयी घोषित किया गया जी एम सी सी विदिशा को अनुशासन हीनता के कारण प्रतियोगिता से निलंबित किया गया डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का सातवां दिन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment