Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 27वां एन एस टी खेल अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी


स्पोर्टस एज भोपाल। भोपाल। कोलार रोड़ स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 14 अक्टूबर शुक्रवार को 27वां नेशनल सपोर्ट टाइम राष्ट्रीय खेल अवार्ड का आयोजन किया गया। समारोह में देश के राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेलों के 34 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यूनिवर्सिटी के चांसलर जय नारायण चौकसे ने सम्मानित किया।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम और सम्मान समारोह में पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय कमेंट्रेटर सुशील दोषी मुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और अभिनेता, मीर रंजन नेगी रहे। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निदेशक साई, भोपाल, सत्यजीत सांकृत, एलएनसीटी ग्रुप के सचिव, अनुपम चौकसे, निदेशक धर्मेंद्र गुप्ता भारतीय ओलंपिक महासंघ के सदस्य, बीएस कुशवाहा, फेथ ग्रुप के डायरेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर, भारतीय एथिलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष, मुमताज खान, हरदा ओलम्पिम संघ के अध्यक्ष, संदीप पटेल मौजूद रहे। खिलाड़ी विशेष अतिथि के रूप में हॉकी ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी, जलालुद्दीन रिजवी, हॉकी खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी, मधु यादव, एथिलेटिक्स ओलंपियन, अंकित शर्मा, अंतरराष्ट्रीय स्नूकर, बिलियर्ड्स खिलाड़ी, कमल चावल उपस्थित रहे।

Related posts

दबाव में थी टीम इंडिया, कप्तान कोहली भी दिखे थे परेशान…कीवियों के चक्रव्यूह में फंसते चले गए भारतीय खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

सारांश ट्राफी के पहले मैच में DGP 11 ने मोटिव ट्रेंडिंग कंपनी को 7 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

खेलो इंडिया जूडो में भोपाल की पवित्रा भटेले दिखाएंगी दम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment