Pradesh Samwad
खेल

ऋषभ पंत ने फोटो शेयर कर लिखा- सबसे शरीफ लड़का, अक्षर पटेल ने कर दिया ट्रोल


भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। तीसरा टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। तीसरे टेस्ट को लेकर कुछ ही समय रह गया है। वहीं भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। पंत की इस फोटो को लेकर भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने उन्हेें ट्रोल कर दिया है।
ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में पंत दीवार के साथ खड़े हुए हैं। लेकिन उन्होंने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा कि क्लास का सबसे शरीफ लड़का। लेकिन पंत की यह फोटो खींचने वाले अक्षर पटेल ने कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया। अक्षर पटेल ने पंत की फोटो पर कमेंट करते हुए वो जो है फोटो ले रहा था। अक्षर पटेल ने कमेंट करते हुए कहा कि पंत नहीं बल्कि फोटो खींचने वाला शख्स यानि कि वह खुद क्लास के सबसे शरीफ लड़के हैं।
भला खिलाड़ी एक दूसरे की खिंचाई कर रहें हों तो इस मामले में टीम के सीनियर खिलाड़ी कैसे पीछे रह जाते। भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी इशांत शर्मा भी इस वाक्ये में शामिल हो गए। इशांत शर्मा ने अक्षर पटेल के कमेंट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि अक्षर पटेल बापू शरीफ और तू भी। बहुत बढ़िया। इसके साथ ही इशांत शर्मा ने इशांत शर्मा ने हंसने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया।
गौर हो कि तीसरे टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे बनी हुई है। भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम को आखिरी दिन महज दो सेशन के अंदर ऑलआउट कर दिया और 151 रन से मैच जीत लिया।

Related posts

स्वर्गीय श्रीमती श्रुति मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Pradesh Samwad Team

श्रीलंका का काम तमाम, पहले टी-20 में भारत की एकतरफा जीत

Pradesh Samwad Team

नेशनल सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के सीनियर वूमेन स्पर्धा में तमिलनाडू की गायत्री एन. पहले स्थान पर, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर में हरियाणा की रिद्म सांगवान पहले और मनु भाकर दूसरे स्थान पर, 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के जूनियर वूमेन स्पर्धा में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे दूसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment