Pradesh Samwad
खेल

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट- 2022

आल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेंट में आज हरियाणा क्रिकेट अकादमी और रोहतक रोड जिमखाना के मध्य खेला गया। हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 237 रन बनाए। अश्विनी छिल्लर ने 64, चेतन्य बिश्नोई ने 45 और कुलदीप ने 40 रन का योगदान दिया। रोहतक रोड जिमखाना की तरफ से रुषल और ध्रुव ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रोहतक रोड जिमखाना की टीम 36.4 ओवर में 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। हर्षित ने 49 और अभिषेक ने 40 रन बनाए। साहिल ने 3, हितेश और विवेक ने 2 2 विकेट लिए। हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने 70 रन से मैच जीत लिया। हरियाणा क्रिकेट अकादमी के अश्विनी छिल्लर स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच रहे।

Related posts

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगता : तमन्ना निगम का तूफानी शतक भोपाल संभाग ने सागर संभाग को 208 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

राजस्थान में आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का दूसरा मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीता
वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में आरएनटीयू के बल्लेबाज शिवांश शर्मा को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

Pradesh Samwad Team

रहाणे की लय को लेकर चिंतित नहीं, लेकिन आप उनके बल्ले से रन चाहेंगे: द्रविड़

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment