Pradesh Samwad
खेल

राजस्थान में आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का दूसरा मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीता
वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में आरएनटीयू के बल्लेबाज शिवांश शर्मा को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम राजस्थान के झुंझुनू में स्थित श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबरावाला विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के दूसरे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले हेतु अपनी दावेदारी और मजबूत करी। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार और कोच नितिन धवन के मार्गदर्शन में आरएनटीयू की क्रिकेट टीम खिताबी मुकाबले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। आज टूर्नामेंट का दूसरा मैच आरएनटीयू विरुद्ध गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद के मध्य खेला गया। गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 93 रन ही बना पाए। आरएनटीयू के गेंदबाज शिवांश शर्मा ने 4 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 14 रन देकर 3 विकेट, शुभम शुक्ला ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट, रविकांत, विशाल और दीपक चौहान ने 1-1 विकेट और शुभम शुक्ला ने 1 रन आउट किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरएनटीयू के बल्लेबाज हर्ष राणा ने 24 गेंद पर 44 रन, जसवीर ने 24 गेंद पर 35 रन, शिवांश शर्मा ने 8 गेंद पर 16 रन और अंबर हसन ने 4 गेंद पर 4 रन बनाए। आरएनटीयू ने 14.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आरएनटीयू के शिवांश शर्मा को दोहरे प्रदर्शन (16 रन और 3 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। आरएनटीयू का अगला मुकाबला सार्वजनिक यूनिवर्सिटी सूरत के साथ कल दिनांक 25 जून 2022 को दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा।

Related posts

राज्य स्तरीय फेंसिंग चौंपियनशिप-2021 अरुणिमा, सुशील और तनिष्क ने जीते स्वर्ण पदक

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : रोमांचक मुकाबले में अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सेन्ट माइकल ग्रीन को 1 रन से हराया वही सेन्ट माइकल रेड की एस अकादमी पर धमाकेदार जीत

Pradesh Samwad Team

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिये रवाना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment