Pradesh Samwad
खेल

मैच हारने के बाद अफगानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से की मारपीट


भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का एक समूह कोलकाता के वीवाईबीके स्टेडियम में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर मैच के बाद लड़ाई करने लगा। मेजबान टीम भारत ने अफगानिस्तान पर 2-1 से जीत दर्ज की जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी धक्का मुक्की लगने लगे।
कोलकाता में ग्रुप डी के कड़े मुकाबले में अफगानिस्तान को 2-1 से हराकर भारतीय टीम ने महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए। सुनील छेत्री ने फिर से एक फ्री-किक गोल (85 ‘) के साथ अपना जादू दिखाया। मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए एक वीडियो में तीन अफगानिस्तान और दो भारतीय खिलाड़ियों को शुरू में हाथापाई बढ़ने से पहले धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है। हालांकि भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने दोनों पक्षों के खिलाड़ियों को शांत कराने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें भी अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने धक्का दिया।
यह देखकर एएफसी अधिकारी मैदान पर पहुंचे लेकिन हाथापाई तेज हो गई। मारपीट क्यों हुई इसका पता नहीं चल पाया है। एएफसी एशियन कप क्वालीफायर की आयोजन समिति ने घटनाओं के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Related posts

86 रनों की जीत से कोलकाता का प्लेऑफ टिकट लगभग पक्का, पंजाब का सफर खत्म, आफत में मुंबई की जान

Pradesh Samwad Team

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

Pradesh Samwad Team

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन 6 से 17 अप्रैल तक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment