Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट बताता है कि मंदिरों में चढ़ावे का कैसे हो रहा है दुरुपयोग : दिग्विजय


कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत मंदिरों के चढ़ावे के दुरुपयोग को दर्शाती है।
सोमवार को महंत ने उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के अपने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
सिंह ने भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर सीहोर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कहा जा रहा है कि नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसकी उत्तर प्रदेश पुलिस जांच कर रही है । लेकिन, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में जो लिखा है वह चिंता का विषय है कि मंदिरों और मठों के चढ़ावे का कैसे दुरुपयोग हो रहा है। मठों पर कब्जा और मंदिरों की भूमि खरीद फरोख़्त में धांधली हो रही है।’’
उन्होंने कहा,‘‘ जब कोई व्यक्ति साधु-संत बन जाता है तो वह माया-मोह सब त्याग देता है। हमारा धर्म त्याग के साथ आगे बढ़ता है। त्याग से मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन, वह (आनंद गिरी) महंगे वाहनों का आनंद ले रहे है। यहां तक कि जब वह ऑस्ट्रेलिया गये थे, तब महिलाओं ने भी उसकी शिकायत की थी।’’
सिंह ने दावा किया कि नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आनंद गिरि मठ में आये चढ़ावे में से भी पैसे लिया करते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘यह धर्म के लिए अच्छा नहीं है।’’

Related posts

Chicken Road 2 – Der ultimative Crash‑Arcade‑Guide für Einsteiger und Profis

Förkroppsligar CrazyWin Spelcasino Certifiera Och Otålig Casino Spin Sweet — nordiska regionen Sign Up Today

Strategia di Acquisizione nei Casinò Online: Come le Partnership Intelligenti e le Promozioni Mirate Stabiliscono Nuovi Standard di Crescita

Leave a Comment