Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सभी छह बाघ अभयारण्य एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेंगे


बरसात के मौसम में तीन महीने तक बंद रहने के बाद मध्य प्रदेश के सभी छह बाघ अभयारण्यों को एक अक्टूबर से फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
बाघों के प्रजनन के समय सहित विभिन्न कारणों को ध्यान में रखते हुए एक जुलाई 30 सितंबर तक, तीन महीने के लिए अभयारण्यों को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। ये छह बाघ अभयारण्य हैं कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, संजय दुबरी और पन्ना।
मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने बताया, ‘‘प्रदेश के सभी छह राष्ट्रीय बाघ अभयारण्यों के कोर क्षेत्रों में एक अक्टूबर से पुन: पर्यटन शुरू हो जाएगा। इसके लिये 21 सितंबर सुबह 11 बजे से ऑनलाइन अनुज्ञा-पत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है।’’
आलोक कुमार ने बताया कि कान्हा बाघ अभयारण्य के लिये 1,239, बाँधवगढ़ के लिए 1,115, पेंच के लिए 737, सतपुड़ा के लिए 93, पन्ना के लिए 46 और संजय दुबरी बाघ अभयारण के लिये पांच पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। अभी तक कुल 3,235 पर्यअकों ने बुकिंग करायी है।

Related posts

Jackpots mobiles pour les novices : quelle plateforme choisir entre iOS et Android ?

No Deposit Bonus et sécurité des paiements : comment profiter des free spins sans risquer son portefeuille

मौसम विभाग की चेतावनी, भोपाल समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment