Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

मौसम विभाग की चेतावनी, भोपाल समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

एमपी (MP Weather Forecast News) के कई जिलों में बीते 10 दिनों से बादलों का डेरा है। कहीं जोरदार तो कहीं धीमी बारिश हो रही है। इसकी वजह से सभी नदियां उफान पर हैं। रविवार को राज्य की राजधानी भोपाल में बारिश हुई है और अंधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी जारी रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में बारिश और हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग भोपाल सर्कल के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा एक कम दबाव का क्षेत्र है। दक्षिण हरियाणा में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ उत्तर प्रदेश से गुजर रही है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश में बारिश जारी रहेगी।
रविवार को भोपाल में दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री कम और शहर में रात का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य स्तर पर था। वहीं, शनिवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी। बारिश के कुछ दौर भारी हो सकते हैं। शहर में दिन और रात का तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि हवा की औसत गति 20 किमी प्रति घंटे होगी।
पूर्वानुमान के अनुसार ग्वालियर, चंबल संभाग सहित कई स्थानों पर नीमच और मंदसौर जिले में अत्याधिक भारी बारिश होगी। साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि रीवा, सागर और भोपाल संभागों के अलावे आगर और शाजापुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

Related posts

Des bonus qui font la différence : comment les tournois de casinos modernes ont sculpté les légendes du jeu

रावण ही नहीं और तीन को जलाकर मनाते है जश्न बुराई पर अच्छाई की जीत का

Pradesh Samwad Team

Décryptage du Cashback dans les Casinos en Ligne Crypto – Le Guide Ultime

Leave a Comment