Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

एमपी में सीएम बदलने की आहट… कांग्रेस के ट्वीट पर भड़की बीजेपी

बीजेपी ने हाल के दिनों में दो राज्यों में सीएम बदले हैं। एमपी में कांग्रेस यह चर्चा छेड़ते रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे पर हैं। कांग्रेस ने सीएम बदलने की राग को ट्विटर पर फिर अलापा है। सीएम के जाने से पहले कांग्रेस ने ट्वीट कर कह दिया था कि इस सप्ताह में एमपी में बदलाव होगा। अब बीजेपी इसे लेकर भड़क गई है।
एमपी कांग्रेस ने मंगलवार की रात में ट्वीट किया कि नए मुख्यमंत्री की आहट, शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह संभव। कांग्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। साथ ही लोग खूब इसे शेयर भी कर रहे हैं। कांग्रेस के इस ट्वीट पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।
बीजेपी ने दिया जवाब : वहीं, कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि शेखचिल्लियों के पास मूर्खतापूर्ण बातों के अलावा कोई विषय बचा नहीं है। शपथ तो कमलनाथ भी लेने वाले थे। पिछले 15 अगस्त से पहले। क्या हुआ, कुछ बोलोगे क्या? प्रदेश में संवेदनशील जननायक की सरकार है, वह आगे भी ताकत से काम करेगी। तुम्हारी तो एमपी से परमानेंट विदाई हो चुकी है।
नए सीएम शपथ के लिए तैयार नहीं : वहीं, कांग्रेस ने बुधवार को एक और ट्वीट किया है। कांग्रेस ने सीएम के दिल्ली जाने के बाद ट्वीट कर कहा है कि शिवराज को 15 दिनों की राहत, नए मुख्यमंत्री का पितृपक्ष में शपथ से इनकार। यह ट्वीट भी वायरल होने लगा है।
गौरतलब है कि एमपी में सीएम बदलने की चर्चा कोई नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ऐसी अटकलों को लेकर चर्चा शुरू की थी। दिग्विजय सिंह ने तो कुछ लोगों के नाम भी गिना दिए थे। उस दौरान बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने भी सफाई दी थी और इन अटकलों को खारिज कर दिया था।

Related posts

5 Vinkkiä Jackpottien Valloittamiseen Rizk Casinolla

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे से लौटकर शिवराज ने की अधिकारियों संग मीटिंग, राहत के साथ जरूरी सुविधाएं बहाल करने के दिए निर्देश

Pradesh Samwad Team

Glücksbringer am Tisch: Wie Sie mit Superstitions‑Strategien und cleveren Boni bei BillionaireSpin Casino im Sommer gewinnen

Leave a Comment