Pradesh Samwad
खेल

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता


भेल के दिवंगत कर्मचारियों की स्मृति में हो रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट ऐबु कप सेशन-2 के 19 वे दिन ऐबु कप में सातवा प्री क्वार्टर फाइनल मैच सी.आई.एस.एफ. डिफेंडर और टी आर एम लायंस के बीच खेला गया ।
सी आई एस एफ डिफ़ेंडर ने पहले खेलते हुए कप्तान जे एम एस राजपूत की 17 बाॅल मे 36 रन की तबातो़ड़ पारी जिसमे 4 गगन चुम्भी छक्के और धीरज सिंह की 8 बाॅल मे 24 रन की तूफानी पारी एवं विकास की 20 बाॅल मे 34 रन की पारी की बदोलत 8 ओवर मे 5 विकेट खोकर 100 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।
जबाव मे टी आर एम लायंस 8 ओवर मे 6 विकेट गवा कर 42 रन ही बना सकी, विकास और राम मूर्ति ने 2-2 विकेट झटके वही फील्डिंग मे भी पूरी सी आई एस एफ डिफ़ेंडर की टीम ने बहतरीन प्रदर्शन किया।
सी आई एस एफ डिफ़ेंडर ने मैच 58 रन से जीता
विकास आल राउंड प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये ।
आठवा प्री क्वार्टर फाइनल मैच
एन टी बी वर्रियर्स और एस टी एम फाइटर के बीच खेला गया ।
एन टी बी वर्रियर्स ने पहले खेलते हुए लगातार विकेट के पतन के कारण 8 ओवर मे 8 विकेट खोकर मात्र 41 रन का स्कोर खडा कर पाई । नीरज प्रजापति ने 2 ओवर मे 8 रन देकर 4 विकेट की बहतरीन गेंदबाजी की।
जबाव मे एस टी एम फाइटर ने 6 ओवर मे 1 विकेट गवा कर ही लक्ष्य हासिल कर लिया । एन टी बी वर्रियर्स की ओर से दिलेश्वर बिस्वाल ने 2 ओवर मे 1 विकेट लिया। दोनो ही ओवर मेडेन डाले
एस टी एम फाइटर ने मैच 9 विकेट से जीता
नीरज प्रजापति बहतरीन गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये ।
ऐबु कप के मुकाबलों मे अब भारी संख्या मे दर्शक मौजूद रहते है
कल से क्वार्टर फाइनल मैच खेले जायेंगे जो इस प्रकार है
सी आई एस एफ डिफ़ेंडर और एफ पी एम राइडर,एल ई एम रॉयल और एस टी एम फाइटर,एस टी एम सुपर किंग्स और टी जी एम टाइटंस,ट्रैक्शन टाइगर और हाइड्रो एवेंजर्स आपस मे खेलेंगे । आज के मैच में मुख्य रूप से सी. आई.एस.एफ. डिफेंडर की हौसला अफजाई के लिए भेल के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक सवालखिया उपस्थित रहे उनका स्वागत ऐबु कप के संयोजक रामनारायन गिरी ने किया

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट : रोमांचक मैच में रोहतक रोड जिमखाना और मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब का मैच हुआ टाई

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

Pradesh Samwad Team

आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे ‘बुजुर्ग’ कप्तान बने धोनी, शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment