Pradesh Samwad
खेल

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचा:1972 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई; क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 1972 के बाद टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया। टीम इंडिया के लिए दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल दागा। सेमीफाइनल में अब टीम इंडिया का सामना 3 अगस्त को बेल्जियम से होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल इसी दिन ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। जबकि 5 अगस्त को टॉप-2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।
1972 ओलिंपिक में सेमीफाइनल फॉर्मेट में हॉकी खेला गया था। इसके बाद 1976 में टीम इंडिया नॉकआउट में नहीं पहुंची थी। 1980 में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, लेकिन उस ओलिंपिक में सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। ग्रुप स्टेज के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट वाली 2 टीमें सीधे फाइनल खेली थी।
1972 के बाद पहली बार पूल लेग में 4 मैच जीते : टीम इंडिया ने 1972 के बाद पहली बार पूल स्टेज में 4 या इससे ज्यादा मुकाबले जीते थे। 1972 ओलिंपिक में भारत ने पूल स्टेज में 7 में से 5 मैच जीते थे। इसके बाद 2016 ओलिंपिक तक भारत ग्रुप स्टेज में 3 से ज्यादा मैच नहीं जीत पाया। 1984 से 2016 तक तो भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में कभी 2 से ज्यादा मैच नहीं जीत पाई थी।
भारत ने ओलिंपिक में सबसे ज्यादा मेडल पुरुष हॉकी में जीते हैं। टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 1960 में सिल्वर और 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 1980 मॉस्को ओलिंपिक के बाद भारत ने हॉकी में कोई मेडल नहीं जीता है।
पिछले 5 साल में टीम इंडिया का शानदार परफॉर्मेंस : 1980 के बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई। 1984 लॉस एंजेलिस ओलिंपिक में 5वें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी। 2008 बीजिंग ओलिंपिक में तो टीम पहली बार क्वालिफाई ही नहीं कर सकी।
2016 रियो ओलंपिक में भारतीय टीम आखिरी स्थान पर रही थी। पिछले पांच साल में भारत के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार आया है। यही वजह रही कि टीम वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची। पर अब सेमीफाइनल में पहुंचकर टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास दोहराया है।

Related posts

62 रन पर ऑल आउट हो गई कंगारू टीम, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

इगा स्विएटेक ने डब्ल्यूटीए टूर का लगातार पांचवां खिताब जीता

Pradesh Samwad Team

आईपीएल टीवी और डिजिटल अधिकार के लिए संयुक्त बोली 40,000 करोड़ के पार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment