Pradesh Samwad
खेल

62 रन पर ऑल आउट हो गई कंगारू टीम, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड


बांग्लादेश की टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। बांग्लादेश की टीम टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कंगारू टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी मात्र 62 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सिर्फ दो ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू पाने में कामयाब हो पाए। बाकी सभी बल्लेबाज बांग्लादेश टीम के आगे पत्ते की तरह ढह गए। इसके साथ ही क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे छोटी पारी भी है। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 13.4 गेंदों पर ही ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम की सबसे छोटी पारी साल 1877 में आई थी।
आखिरी टी20 मैच में बल्लेबाजी करने आई बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान 122 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम शाकिब अल हसन की फिरकी में फंस गई और एक के बाद एक कंगारू बल्लेबाज अपना विकेट गंवाता रहा। शाकिब अल हसन ने ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट निकालकर पूरी को 62 रन पर निपटा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शाकिब अल हसन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
टी20 में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर
62 बनाम बांग्लादेश(2021)
79 बनाम इंग्लैंड (2005)
86 बनाम भारत (2014)
टी20 में हर टीम के सबसे कम स्कोर
45: वेस्टइंडीज
62: ऑस्ट्रेलिया
70: बांग्लादेश
74: भारत
74: पाकिस्तान
80: इंग्लैंड
80: न्यूजीलैंड
82: श्रीलंका
89: दक्षिण अफ्रीका

Related posts

FICA President: भारत में जन्मीं लिसा स्टालेकर बनीं फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

Pradesh Samwad Team

भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार ‘7वीं’ हार, T20 सीरीज में मेहमान 2-0 से आगे

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment