Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

इन बुजुर्ग महिलाओं को खेलते देख आप कहेंगे- दिल तो बच्चा है जी!

कहते हैं आदमी बूढ़ा और जवान दिल से होता है। वैसे यह बात सच भी है। सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं बचपन में खेला जाने वाला एक मजेदार गेम खेलती नजर आ रही हैं। ये वही खेल है जिसे आपने भी बचपने में खूब खेला होगा। दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में नजर आ रही महिलाओं में कुछ बुजुर्ग औरतें भी हैं जिनकी एनर्जी और खेल के दौरान होने वाला शोर देखकर आप भी कहेंगे- दिल तो बच्चा है जी!
उम्र में क्या रखा है! :
इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। बता दें, इस क्लिप को फेसबुक यूजर @shamjiahir1986 ने 8 सिंतबर 2018 को शेयर किया था, जो एक बार फिर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।
आपने खेला है ये गेम? : आप देख सकते हैं दो महिलाएं जमीन पर बैठकर हाथ और पैर से अलग-अलग आकृतियां बना रही हैं, जो प्रत्येक लेवल के साथ ऊंची होती जाती हैं। उन्हें बाकी महिलाएं बारी-बारी से टाप रही हैं। इसके लिए वह थोड़ी दूर से दौड़ते हुए आती हैं और हाथ और पैरों की मदद से खड़ी ऊंची ‘इमारत’ को कूदती हैं। इस खेल के दौरान वही चहल-पहल और मस्ती देखने को मिल रही है जो बच्चों में होती है।

Related posts

गद्दे के बीच से निकला छुपा हुआ चूहा, बिल्ली देखते ही भाग गई

Pradesh Samwad Team

रोऊं या हंसू… अजब-गजब ढंग से आउट हुए आंद्रे रसेल

Pradesh Samwad Team

सीट के लिए प्लेन में हुई लड़ाई, यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के पर मुक्के

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment