Pradesh Samwad
मनोरंजन

ब्रैड पिट से शादी के दौरान परिवार की सुरक्षा को लेकर डर गईं थी एंजेलिना


अभिनेत्री-फिल्म निर्माता एंजेलिना जोली ने दावा किया है कि हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के साथ शादी के रिश्ते में रहने के दौरान अपने ‘पूरे परिवार’ की सुरक्षा का डर था, हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वे भविष्य में ठीक और शांतिपूर्ण हो जाएंगे। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, जोली ने पहले दावा किया था कि उनके पूर्व पति ने अपने बच्चों, मैडॉक्स, 20, पैक्स, 17, जहरा, 16, शिलोह, 15, और 13 वर्षीय जुड़वां नॉक्स और विविएन के प्रति मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया था, जिसमें एक निजी विमान में उनके बड़े बेटे मैडॉक्स के साथ हुई घटना शामिल है।
एक नए साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने कहा कि वह पिट से अपने रिश्ते के दौरान अपने बच्चों के पालन-पोषण को लिए डरी हुई थी।
द गार्जियन अखबार ने जोली से पूछा कि उन्होंने बच्चों के अधिकारों पर अपनी आगामी पुस्तक लिखने का फैसला क्यों किया और उन्होंने कहा कि वह अपनी कानूनी स्थिति के कारण इसके बारे में बात नहीं कर सकती।
जब स्पष्ट करने के लिए कहा गया, तो प्रकाशन ने बताया कि एंजेलिना ने “इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने तलाक और घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों की ओर इशारा कर रही हैं जो उन्होंने (ब्रैड) के खिलाफ लगाए थे।”
तब जोली से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा का डर है, और स्टार ने जवाब दिया कि ‘हां, मुझे मेरे पूरे परिवार के लिए डर है।’
अभिनेत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि मैडॉक्स के साथ विमान की घटना की तुलना में उनकी शादी के मुद्दे ‘बहुत अधिक जटिल’ थे।
हालांकि, ‘दोज हू विश मी डेड’ स्टार ने कहा है कि वह भविष्य के लिए आशान्वित हैं और चाहती हैं कि खुद, पिट और उनके बच्चे ‘ठीक हो जाएं और शांतिपूर्ण तरीके से रहें।’
उन्होंने द गार्जियन से कहा, “(मैं चाहती हूं) हम सभी, उनके पिता सहित, अच्छा करें और शांतिपूर्ण रहें। हम हमेशा एक परिवार रहेंगे।”
“मैं महसूस कर रही हूं कि कभी-कभी आप चीजों से बच सकते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि कैसे महसूस करना और उसी तरह जीना है। मैं वास्तव में एक इंसान के रूप में फिर से खुलने की कोशिश कर रही हूं।” (आईएएनएस)

Related posts

कोर्ट ने एंबर हर्ड पर ठोका 1.5 अरब का जुर्माना, अभिनेता जॉनी डेप हॉलिवुड एक्ट्रेस अंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि मुकदमा जीत गए

Pradesh Samwad Team

बीच किनारे क्लो ब्रिज और एडम डेविन ने रचाई शादी, व्हाइट गाउन में BRIDE ने लूटी महफिल

Pradesh Samwad Team

AAP नेता राघव चड्ढा ने अपने बयान में लिया राखी सावंत का नाम, ऐक्ट्रेस ने कहा- मुझसे दूर रहो वरना…

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment