Pradesh Samwad
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने शेयर की जया बच्चन के साथ पहली फिल्म ‘बंसी और बिरजू’ की तस्वीर, पत्नी को गले लगाए नजर आए एक्टर


एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने पत्नी जया के साथ पहली फिल्म ‘बंसी और बिरजू’ की तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
अमिताभ ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अमिताभ ने जया को गले लगाया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- ‘साथ में हमारी पहली फिल्म ‘बंसी और बिरजू’ 1 सिंतबर 1790 को 49 साल पहले रिलीज हुई थी।’ इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें फिल्म में बिरजू नाम का गांव का रहने वाले एक लड़के को बंसी नाम की लड़की से प्यार हो जाता है जोकि सेक्स वर्कर है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रकाश वर्मा ने किया था। ‘बंसी और बिरजू’ के बाद अमिताभ और जया ने फिल्म ‘एक नजर’ में साथ काम किया था। जून 1973 में अमिताभ ने जया से शादी की थी।

Related posts

आयुष ने सलमान को उनपर विश्वास करने के लिए शुक्रिया जताया

Pradesh Samwad Team

प्रभास ने बिग बी, पृथ्वीराज, शिव राजकुमार और एसएस राजामौली का धन्यवाद किया

Pradesh Samwad Team

कर्टनी कार्दशियन ने बॉयफ्रेंड ट्रैविस बार्कर संग की सगाई, बीच किनारे फूलों की डेकोरेशन के बीच इश्क लड़ाता दिखा कपल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment