Pradesh Samwad
खेल

बिना फैंस के होगी साउथ अफ्रीका-भारत सीरीज, बंद दरवाजे के पीछे मैच

भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे का आगाज 26 दिसंबर से हो रहा है। मगर उससे पहले एक बड़ी खबर आई है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खौफ में अब पूरी सीरीज बंद दरवाजे यानी खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के बीच खेली जाएगी। बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच सहमति के बाद यह फैसला लिया गया।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘बड़े अफसोस के साथ, सभी खेल प्रेमियों को सूचित करना चाहते है कि देश भर में कोरोना की चौथी लहर और दुनिया भर में बढ़ते मामलों के कारण, दोनों क्रिकेट बोर्डों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर आने वाली सीरीज के टिकट उपलब्ध नहीं कराने का एक संयुक्त निर्णय लिया है।’
वैसे यह लगातार दूसरा साल होगा जब साउथ अफ्रीका में इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान फैंस को मैदान पर आने की अनुमति नहीं होगी। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवरों के मैचों की सीरीज भी बिना फैंस के खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका से दुनियाभर में फैले ओमीक्रोन वेरिएंट के रोजाना 20 हजार केस आ रहे हैं।
सीएसए दर्शकों के मुकाबले देखने के लिए विभिन्न विकल्पों पर गौर कर रहा है। श्रृंखला का आयोजन पिछले महीने ओमिक्रोन प्रारूप के प्रसार के बाद कोविड-19 के बढ़ते मामलों के खतरे के बीच किया जा रहा है। देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड मामलों में इजाफा हुआ है। मौजूदा स्थिति के कारण दौरे पर भी संदेह के बादल छा गए थे लेकिन दोनों देश के बोर्ड ने श्रृंखला के आयोजन का फैसला किया।
रविवार को सीएसए ने कोविड-19 के खतरे के कारण एहतियाती कदम उठाते हुए चार दिवसीय फ्रेंचाइजी श्रृंखला के बाकी दौर के मुकाबले स्थगित कर दिए थे। यह देश की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता है। भारतीय टीम 16 दिसंबर को यहां पहुंचने के बाद से रिसॉर्ट में रुकी है जो पूरा उसके लिS बुक है जिससे कि पूरी श्रृंखला के दौरान कड़ा जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बरकरार रखा जा सके। तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में होगा। यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का हिस्सा है।

Related posts

आंद्रे रसल की आतिशी पारी, मात्र इतने गेंद में जड़ दिया अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

वंश हैटवाल के शानदार खेल की बदौलत वेस्ट दिल्ली अकादमी को समर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Pradesh Samwad Team

विवेक सिंह के शानदार खेल की बदौलत दिल्ली चेलेंजर ने जीता सुनीता आल इंडिया सुनीता सिंह क्रिकेट कप का खिताब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment