Pradesh Samwad
खेल

पाक क्रिकेटर यासिर शाह ने की नाबालिग से रेप के आरोपी दोस्त की मदद? पीड़िता को लालच देने का आरोप

पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह एक बड़े गंभीर मामले में फंस गए हैं। इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस स्टेशन में उन पर एक 14 साल की लड़की के बलात्कार और यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
लड़की ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया है कि यासिर के दोस्त फरहान ने गन पॉइंट पर उसके साथ बलात्कार किया, उसका वीडियो भी बनाया। साथ ही उसका शोषण भी किया।
पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, ‘जब मैंने यासिर से वॉट्सऐप पर इस बारे में बात की और उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया और कहा उसे कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं।’
लड़की आगे आरोप लगाया कि यासिर ने उन्हें चुप रहने की धमकी भी दी। लड़की ने कहा कि यासिर ने मुझे कहा कि अगर मैंने अधिकारियों से इस बारे में बात की मुझे अंजाम भुगतना पड़ेगा।
लड़की ने कहा, ‘यासिर शाह ने कहा कि वह एक आला अधिकारी को जानते हैं। यासिर शाह और फरहान कम उम्र की लड़कियों के वीडियो बनाते हैं और उनके साथ बलात्कार करते हैं।’
आरोपी ने कहा कि जब वह पुलिस के पास गई तो यासिर शाह ने उन्हें एक फ्लैट खरीद कर देने और अगले 18 साल तक मेरा खर्च उठाने का ऑफर दिया।

Related posts

योग आरोग्य सुखम् :

Pradesh Samwad Team

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022
इंडियन ऑयल ने पंजाब एण्ड सिंध बैंक को 3-0 से तथा आर्मी ग्रीन ने जीएसटी हॉकी चैन्नई को 4-2 से परास्त किया } इंडियन नेवी और आर्मी इलेवन के मध्य मुकाबला 2-2 से बराबर

Pradesh Samwad Team

एशिया कप : कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment