Pradesh Samwad
खेल

आंद्रे रसल की आतिशी पारी, मात्र इतने गेंद में जड़ दिया अर्धशतक


वेस्टइंडीज में कैरेबियन क्रिकेट लीग का आयोजन शुरू हो चुका है। सीपीएल के तीसरे मैच में एक में बल्लेबाजों के बल्ले से खूभ रन निकले और मैदान के चारों ओर छक्के लगे। इस मैच में जमैका तलावह की टीम ने मात्र 20 ओवरों में 255 रन बना दिए। इस मैच में जमैका की टीम ने 17 छक्के लगाए और सेंट लूसिया टीम के सामने विशाल लक्ष्य रखा दिया। मैच में आंद्रे रसल की पारी ने सभी को प्रभावित किया।
सेंट लूसिया के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसल ने कमाल की बल्लेबाजी की और मात्र 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। आंद्रे रसल ने सेंट लूसिया के गेंदबाजों की आते ही क्लास लगानी शुरू कर दी और मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलना शुरू कर दिया। आंद्रे रसल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे वह अलग ही फॉर्म में दिख रहे थे।
आंद्रे रसल ने सेंट लूसिया के खिलाफ मात्र 14 गेंदें खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान रसल के बल्ले से 6 छक्के निकले। वहीं रसल ने इस दौरान 3 चौके भी लगाए। मतलब कि उन्होंने 9 ही गेंदों पर 48 रन बना दिए। रसल का इस दौरान स्ट्राईक रेट 357.14 रहा।
इस मैच में जमैका की टीम की ओर से ऊपरी क्रम के सभी बल्लेबाजों ने तेज तर्रार पारी खेली और टीम के बड़े स्कोर में योगदान दिया। विकेटीपर बल्लेबाज वेल्टन ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं उनके साथी बल्लेबाज केन्नर लुईस ने 21 गेंदों पर 48 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं हैदर अली और रोवमैन पॉल ने 45 और 38 रन की तेज पारी खेली। अंत में आकर रसल ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर टीम के स्कोर 255 तक ले गए।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज आज से

Pradesh Samwad Team

वे आखिरी चार ओवर जब कोलकाता ने लगभग गंवा ही दिया था जीता हुआ मैच, हर ओवर में बढ़ रही थीं धड़कनें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment