Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता, सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

भोपाल | स्थानीय बाबे अली स्टेडियम पर खेली जा रही सैयद शकील मोहम्मद मेमोरियल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंट माइकल रेड एवं अंकुर अकैडमी के मध्य मैच खेला गया जिसमें अंकुर अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए कनिष्ठ दुबे ने 66 कथा प्रख्यात पासी ने 37 रनों का योगदान दिया सैंट माइकल अकैडमी की तरफ से जीशान ने तीन अरबाज ने तीन तथा उस्मान में 3 विकेट प्राप्त किए जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल रेड ने सलमान बैग 66 तथा समीर कुरेशी 52 रनों के सहारे 8 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया इस मैच का मैन ऑफ द मैच सलमान बेग को दिया गया ।आज का दूसरा मैच एन ट्रिपल सी एवं अरेरा क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया जिसमें अरेरा ने पहले खेलते हुए मात्र 100 रनों का लक्ष्य लक्ष्य रखा अश्विन दास ने 33 रन बनाए। एन ट्रिपल सी की ओर से संदीप ने 3 विकेट प्राप्त किए जवाबी पारी खेलते हुए एन ट्रिपल सी ने 7 विकेट के नुकसान पर यह रन बनाकर इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप सिंह को दिया गया आज के मैचों का पुरस्कार वितरण श्री अभिलाष खांडेकर अध्यक्ष एमपीसीए तथा सोहेल अंसारी एवं सीनियर क्रिकेटर साद उद्दीन द्वारा किया गया इस मौके पर सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी के सचिव सैयद अबान शकील उपस्थित थे। कल का मैच अंकुर अकादमी विरुद्ध एन सी सी सी।

Related posts

फर्नांडो को छह विकेट, श्रीलंका ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर श्रृंखला जीती

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : डॉल्फिन फाइनल में जहाँ उसका मुकाबला उड़ान फाइटर्स से होगा, उड़ान डॉल्फिन की जीत में चमके अंश

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 18 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ पहला मैच हरदा और नर्मदा पुरम के मध्य खेला गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment