Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 18 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ पहला मैच हरदा और नर्मदा पुरम के मध्य खेला गया

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि स्थानीय एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर 18 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का पहला मैच हरदा एवं नर्मदा पुरम टीम के मध्य खेला गया जिसमें आज हरदा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में 190 रनों पर ऑल आउट हो गई हरदा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निखिल राजपूत ने सर्वाधिक 78 रन का योगदान दिया नर्मदा पुरम टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश यदुवंशी 3 विकेट अभिनव काजले 2 विकेट करण यादव 1 विकेट केशव व्यास 1 विकेट अथर्व महाजन 1 विकेट का योगदान दिया इसके पश्चात नर्मदापुरम टीम ने 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 ओवरों में 2 विकेट खोकर 191 रन बनाएं एवं यह मैच 8 विकेट से जीत लिया नर्मदा पुरम टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान माधव शर्मा 91 प्रवीण यादव नाबाद 51 रन का योगदान दिया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य कल खेला जायेगा मैच से पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि नर्मदा पुरम रेंज आई.जी. श्रीमती दीपिका सूरी नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जूनियर सिलेक्शन कमेटी सदस्य श्री अनुराग मिश्रा दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया मुख्य अतिथि नर्मदापुरम रेंज आई.जी. श्रीमती दीपिका सूरी ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम करने को कहा इस अवसर पर नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर सह सचिव श्री योगेश परसाई एमपीसीए रिप्रेजेंटेटिव श्री अनंत तिवारी नर्मदा पुरम गर्ल सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन श्री दिलीप नामदेव नर्मदा पुरम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री राजेश चौरे श्री आलोक राजपूत श्री रोहित गौर श्री मनोहर विलथरिया कोच श्री नंदकिशोर यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

Related posts

नर्मदा ट्रॉफी T20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

3 march

Pradesh Samwad Team

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : बीएमसीसी और सेपियंस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम हरियाणा के मध्य होगा खिताबी मुकाबला कल] टैगोर टी-10 सेमीफाइनल मैच में बीएमसीसी के संदीप मित्तल और सेपियंस क्रिकेट क्लब के अंकुश नागर बने मैन ऑफ द मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment