19.4 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Pradesh Samwad
खेल

कामनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, एशियाड व कामनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट, अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पहलवान अंशु मलिक का चयन बर्मिंघम में आगामी 5 से 6 अगस्त तक होने वाले कामनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम में कर लिया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र में सोमवार सुबह शुरू हुए ट्रायल मुकाबले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (सांसद) और भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय (साई हेडक्वार्टर) में तैनात मुख्य कार्यकारी अधिकारी (टॉप्स) पीके गर्ग की मौजूदगी में आयोजित किए गए। इसमें सीनियर महिला टीम के लिए 6 ओलंपिक भार वर्गो में चयन हुए। सीनियर वर्ग में शामिल सभी खिलाड़ी अभी साई लखनऊ में प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर रहे है।आज हुए ट्रायल के फाइनल मुकाबलों में 50 किग्रा भार वर्ग में पूजा गहलौत ने नीलम को 6-0 से और 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश फोगाट ने अंतिम को 3-3 तक ड्रा के बाद अंत में जुटाए अंक से हराया। इसके अलावा 57 किग्रा वर्ग में अंशु मलिक ने सरिता को 2-1 से, 62 किग्रा में साक्षी मलिक ने मनीषा को 8-4 से, 68 किग्रा में दिव्या काकरान ने निशा को 10-0 से और 76 किग्रा भार वर्ग में पूजा सिहाग ने बिपाशा को चित्त करके हराते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई।
दस सदस्यीय भारतीय कैडेट महिला कुश्ती टीम चयनित : साई लखनऊ के कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत ने बताया कि इस दौरान किर्गिस्तान में 19 से 26 जून तक होने वाली एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कैडेट कुश्ती टीम चुनी गयी।
कैडेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के फाइनल मुकाबलों में 40 किग्रा वर्ग में मुस्कान ने प्रीति को चित्त करते हुए 6-0 से, 43 किग्रा में रितिक ने गुंजा यादव को 5-0 से, 46 किग्रा में श्रुति ने तनु को 3-1 से, 49 किग्रा में अहिल्या शिंदे ने सलोनी को 4-2 से, 53 किग्रा में रीना ने धनश्री को 11-0 से, 57 किग्रा में शिक्षा ने लीजा तोमर को 12-4 से, 61 किग्रा में स्वाति ने खुशी को 11-0 से, 65 किग्रा में पुलकित ने अंजली को 6-3 से, 69 किग्रा में मानसी ने दीपिका को 6-3 से हराया जबकि 73 किग्रा वर्ग में दीपिका एकमात्र प्रतिभागी थी।
कामनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय सीनियर महिला कुश्ती टीम : 50 किग्रा : पूजा गहलौत, 53 किग्रा : विनेश फोगाट, 57 किग्रा : अंशु मलिक, 62 किग्रा: साक्षी मलिक, 68 किग्रा : दिव्या काकरान, 76 किग्रा : पूजा सिहाग,
एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कैडेट कुश्ती टीम : 40 किग्रा : मुस्कान, 43 किग्रा : रितिक, 46 किग्रा : श्रुति, 49 किग्रा : अहिल्या शिंदे, 53 किग्रा : रीना, 57 किग्रा : शिक्षा, 61 किग्रा : स्वाति, 65 किग्रा : पुलकित, 69 किग्रा : मानसी, 73 किग्रा : दीपिका

Related posts

टीमों ने खर्च किए कितने पैसे और कितनी रकम है बाकी देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट,

Pradesh Samwad Team

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

मेरा काम सबको खुश रखना नहीं… अश्विन के आरोपों पर पूर्व कोच शास्त्री की दो टूक, पढ़ें क्या-क्या कहा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment