Pradesh Samwad
खेल

बॉक्सिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने सेमी फायनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का किया
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

जार्डन, ओमान में 27 फरवरी से 15 मार्च, 2022 तक खेली जा रही एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमी फायनल में प्रवेश कर देश के लिए तीन पदक पक्के कर लिए है। अकादमी के खिलाड़ी आनंद यादव ने 54 किलोग्राम भारवर्ग, अमन सिंह ने +92 किलोग्राम भारवर्ग और रिषभ सिंह ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर सेमी फायनल में जगह बनाने तथा देश के लिए पदक पक्का करने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त खिलाड़ी बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रोशनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

Related posts

सामने आया रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल, एक ही ग्रुप में मजबूत मुंबई-कर्नाटक और दिल्ली

Pradesh Samwad Team

हम तेज और आक्रामक हॉकी खेलना चाहते हैं : मुख्य कोच जेनेक शोपमैन

Pradesh Samwad Team

खिलाड़ियों को मिली एक और सौगात खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नव-निर्मित मार्शल ऑर्ट भवन का किया लोकार्पण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment