Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘पैरासाइट’ ऐक्ट्रेस Park So Dam को हुआ कैंसर


हॉलिवुड से एक बुरी खबर आई है। ऑस्कर विनिंग ‘पैरासाइट’ (Parasite) फेम पार्क सो डैम (Park So Dam ) इस वक्त कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। बताया जा रहा है कि पार्क पैपिलरी थाइरॉइड कैंसर (papillary thyroid cancer) से ग्रसित हैं। इसके बाद ही पार्क की अगली फिल्म ‘स्पेशल डिलीवरी’ के प्रमोशन का काम रोक दिया गया।
पार्क की हाल ही में सर्जरी हुई है और फिलहाल वह रिकवर कर रही हैं। Park So Dam की ओर से ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, ‘ऐक्ट्रेस पार्क सो डैम को रेग्युलर हेल्थ चेकअप के दौरान पैपिलरी थाइरॉइ़ड कैंसर का पता चला और डॉक्टर की सलाह के बाद उन्होंने सर्जरी कराई है। जैसा कि लॉन्ग अवेटेड फिल्म स्पेशल डिलिवरी जल्द ही रिलीज़ होनेवाली है, ऐक्ट्रेस काफी मायूस हैं कि वह इस मौके पर वह अपने फैन्स के साथ नहीं हैं, जिन्होने इंतजार किया है और सपोर्ट दिखाया है।’
ऐक्ट्रेस भले Special Delivery के प्रमोशन में शामिल नहीं हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के प्रीमियर के लिए चियर किया है। फिलहाल पार्क अपने रिकवरी पर फोकस कर रही हैं। बता दें कि ‘स्पेशल डिलीवरी’ 12 जनवरी 2022 को रिलीज होने जा रही है।

Related posts

नहीं रहे बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत शख्स सिडनी पोइटियर, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradesh Samwad Team

पेरिस हिल्टन की शादी की रजिस्ट्री में साठ हजार डॉलर होंगे खर्च

Pradesh Samwad Team

कंगना रनौत बोलीं- अभी साल खत्म नहीं हुआ है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment