Pradesh Samwad
मनोरंजन

21 साल बाद भारत की हरनाज संधू सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज


70वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन 12 दिसंबर को इजराइल में किया गया। इस प्रतियोगिता में 75 से ज्यादा खूबसूरत महिलाओं ने भाग लिया। लेकिन 3 देशों की महिलाओं ने इसमें जगह बनाई, जिसमें भारत की हरनाज संधू का नाम भी है। दोनों देशों की साउथ अफ्रीका और Paraguay की महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए हरनाज ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।
सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इसपर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।
बता दें हरनाज पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है। हरनाज पेशे से एक मॉडल है। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं।
जानकारी के लिए बता दें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में इससे पहले भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है। साल 1994 में सुष्मिता सेन इस खिताब को अपने नाम किया था और साल 2000 में लारा दत्ता ने इस इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था। अब तीसरी बार हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स के ताज को अपने नाम किया है।

Related posts

विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ और विद्या बालन की ‘शेरनी’, अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट

Pradesh Samwad Team

विल स्मिथ ने अकैडमी से दिया इस्‍तीफा, एक बार फिर मांगी क्रिस से माफी

Pradesh Samwad Team

मैं फिल्म का निर्देशन करना चाहता हूं : ब्रायन एडम्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment