Pradesh Samwad
देश विदेश

नेपाल में अमेरिकी सहायता के खिलाफ दुष्‍प्रचार में जुटे चीनी जसूसी, सीक्रेट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

नेपाल में जासूसी कर रहे चीनी ड्रैगन की पोल एक बार फिर से खुल गई है। नेपाल के खुफिया अधिकारियों ने एक चीनी जासूस की पहचान की है जो अमेरिकी आर्थिक सहायता मिलेनियम चैलेंज कोऑपरेशन के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने में लगा हुआ था। यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है जब नेपाल अमेरिकी सहायता पर अंतिम फैसला लेने वाला है। नेपाली मीडिया के मुताबिक चीनी खुफिया एजेंसी एमएसएस ने अमेरिकी सहायता को खारिज करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
खबर हब की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी नागरिक निंग लिन का नाम नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की लिस्‍ट में सबसे ऊपर है जो देश में अमेरिकी आर्थिक सहायता MCC के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने में लगे हुए हैं। नेपाली खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लिन नाम का यह चीनी नागरिक ड्रैगन की खुफिया एजेंसी एमएसएस का अधिकारी है। उसके पास दो पासपोर्ट है और माना जा रहा है कि वह चीन के हुबेई प्रांत से आया है।
रिपोर्ट में चीन के जासूसी का पूरा कच्‍चा चिट्ठा : नेपाल की 50 पेज की खुफिया रिपोर्ट में चीन के जासूसी का पूरा कच्‍चा चिट्ठा दिया गया है। इसमें 5 पेज तो केवल लिन के बारे में डिटेल है। इसमें उसकी गतिविधियां, संपर्क, लोगों से रिश्‍ते, उसका काम करने का तंत्र, नेपाली नेताओं और पत्रकारों के नाम शामिल हैं। एक उच्‍च पदस्‍थ नेपाली सूत्र ने कहा, ‘हमारी एक महीने तक चली जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि लिन चीनी खुफिया एजेंसी एमएसएस का अधिकारी है और उसका पूरा विवरण जल्‍द ही सरकार को दिया जाएगा।’
एमएसएस चीन की खुफिया एजेंसी है जो विदेशों में खुफिया सूचनाएं इकट्ठा करने और जासूसी का काम करती है। नेपाल के सुरक्षा अधिकारी लंबे समय से चीनी जासूसी नेटवर्क की जांच कर रहे हैं और हाल ही में उन्‍होंने यह रिपोर्ट तैयार की है। इस दस्‍तावेज में जोर देकर कहा गया है कि नेपाल के अन्‍य देशों से संबंध खराब हो जाएं, इसके लिए चीन नापाक साजिश रच रहा है और तनाव को बढ़ा रहा है। इसमें खासतौर पर अमेरिका है और चीनी जासूस अमेरिकी सहायता एमसीसी के खिलाफ दुष्‍प्रचार कर रहे हैं और जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं।

Related posts

कुलभूषण जाधव को मिली राहत पर पाकिस्तान के विपक्ष ने उठाए सवाल, ‘नए कानून’ को बताया ‘अवैध’

Pradesh Samwad Team

18 महीने बाद मिली मास्क से ‘आजादी’, जानें नियम, नहीं तो देने पड़ेंगे ₹60 हजार रुपए

Pradesh Samwad Team

मशीन गन, मोर्टार… किले में बदली पंजशीर घाटी, तालिबान से निपटने को डटे 9 हजार जवान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment