24.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

18 महीने बाद मिली मास्क से ‘आजादी’, जानें नियम, नहीं तो देने पड़ेंगे ₹60 हजार रुपए

संयुक्त अरब अमीरात में वैक्सिनेशन के आंकड़े पूरी दुनिया में सबसे बेहतर हैं। सिंगल डोज के मामले में देश पहले स्थान पर है। बीते बुधवार को देश में लंबे समय के बाद मास्क नियमों में राहत दी गई। कोरोना से बचाव में मास्क सबसे मूलभूत सुरक्षा है। करीब 18 महीनों के बाद यूएई को अब मास्क से राहत मिली है। हालांकि सिर्फ कुछ जगहों पर ही मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। लेकिन यह संकेत है कि देश अब पुराने दिनों की ओर वापसी कर रहा है।
कहां मिलेगी मास्क से छूट : अधिकारियों ने छह सार्वजनिक जगहों को चिन्हित किया है जहां मास्क पहनने पर छूट मिलेगी। सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनकर व्यायाम करते समय, निजी वाहनों में यात्रा करते समय, स्विमिंग पूल और समुद्र के किनारे, बंद जगहों पर अकेले रहते समय, सैलून और ब्यूटी सेंटर्स पर और मेडिकल सेंटर्स पर अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। सनद रहे कि यूएई में अन्य सभी सार्वजनिक जगहों पर अभी भी मास्क पहनना अनिवार्य है।
नियमों को तोड़ने पर लगेगा जुर्माना : इन जगहों पर मास्क न पहनने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। पिछले महीने अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की अपडेट लिस्ट जारी की थी। जिसके मुताबिक मास्क संबंधी नियमों के उल्लंघन पर 3000 दिरहम यानी 60 हजार रुपए से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा लोगों को कम से कम दो मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का नियम उन जगहों पर भी लागू होगा जहां मास्क पहनने पर छूट दी गई है।
यूएई में लौट रहे पुराने दिन : यूएई में कोरोना मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है और देश के वैक्सिनेशन का ग्राफ ऊपर चढ़ रहा है। यही कारण है कि कुछ जगहों पर ढील दी जा रही है। अब तक करीब 92 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। वहीं 81 फीसदी लोग पूरी तरह से टीका लगवा चुके हैं। पिछले महीने शॉपिंग मॉल, सिनेमा और रेस्तरां की क्षमता को 80 फीसदी तक बढ़ा दिया गया था।

Related posts

एक साल में 39 बार बुलाई एम्बुलेंस, पैदल चलने से बचने के लिए इमरजेंसी नंबर डायल करता था शख्स

Pradesh Samwad Team

विदेशी चंदा पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- यह कोई मौलिक अधिकार नहीं, हो सकते हैं विनाशकारी परिणाम

Pradesh Samwad Team

रूस- बेलारूस सीमा पर जमा किए टैंक और खून, यूक्रेन पर जोरदार आक्रमण की तैयारी में पुतिन,

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment