Pradesh Samwad
खेल

नर्मदा ट्रॉफी T20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : शाश्वत भदोरिया की शतकीय पारी की बदौलत नर्मदा क्रिकेट एकेडमी में आज़ाद हिंद क्लब को 14 रनों से पराजित किया

यूथ क्रिकेट क्लब एवं नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही नर्मदा ट्रॉफी T20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के आज के खेले गए मैच में नर्मदा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 186 रनों पर ऑल आउट हुई टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाश्वत भदोरिया ने शानदार शतक 103 रन बनाएं आजाद हिंद क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुरेंद्र ने 3 विकेट तथा आयुष राजपूत ने 2 विकेट का योगदान दिया इसके पश्चात 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद हिंद की टीम 20 ओवरों में 172 रन 7 विकेट खोकर बना सकी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उमेर कुरैशी ने 48 रन तथा प्रफुल्ल 39 रनों का योगदान दिया नर्मदा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैज हसन और शुभंरात पांडे ने 2-2 विकेट लिए इस तरह नर्मदा क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 14 रनों से जीत लिया मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श्री योगेश परसाई और विजय तलरेजा के द्वारा शाश्वत भदोरिया को दिया गया

Related posts

अंडर-19 विश्व कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल आज

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 18 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ पहला मैच हरदा और नर्मदा पुरम के मध्य खेला गया

Pradesh Samwad Team

रायसेन के दो खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment